समाचार

मानवता की मिसाल बन युवा दल ने पोलियो ग्रस्त युवक को दी 15 हजार की मदद : रामगंजमंडी की सामाजिक संस्था फिर बनी जरूरतमंदों का सहारा


रामगंजमंडी की समाजसेवी संस्था युवा दल ने नीमच जिले के तलाऊ ग्राम निवासी पोलियो ग्रस्त राजाराम बेरागी की मदद की। संस्था ने 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता और इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


रामगंजमंडी। सामाजिक संस्था युवा दल अपने स्थापना वर्ष 1990 से अब तक हजारों जरूरतमंदों के लिए सहारा बन चुकी है। रविवार को संस्था ने एक और मिसाल कायम करते हुए नीमच जिले के तलाऊ ग्राम निवासी पोलियो ग्रस्त राजाराम बेरागी को 15 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।

38 वर्षीय राजाराम ने अपनी व्यथा संस्था सचिव राजकुमार पारख को बताई। बचपन में गलत इलाज से पोलियो का शिकार हुए राजाराम के पिता का निधन कोविड काल में हो गया। अब वह अपनी वृद्ध मां के साथ कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। जानकारी मिलने पर युवा दल ने उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया और भोजन की व्यवस्था भी की।

समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया

संस्था ने हाल ही में रावतभाटा की आकांक्षा की नर्सिंग कोचिंग फीस, गिरवी रखा घर छुड़ाना, सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पत्नी को सहायता राशि तथा कई विद्यार्थियों की फीस जमा करवा कर भी समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

मानवता की सच्ची सेवा कर रहे युवा वर्ग 

युवा दल के इस कार्य में चैरी सलूजा, अनेकांत जैन, बाबू पोरवाल, अमित उपाध्याय, रामगुप्ता, शरद जैन, शैलेन्द्र विनायका और विनोद अग्रवाल सहित कई सदस्यों का योगदान रहा। संस्था निरंतर जरूरतमंदों की मदद में जुटी हुई है और मानवता की सच्ची सेवा कर रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page