समाचार

मित्रता से सभी कार्य पूर्ण होते हैं-मुनि श्री आदित्य सागर जी: जैन पत्रकार महासंघ ने लिया मुनिश्री का आशीर्वाद 


श्री दिगंबर जैन मंदिर कीर्ति नगर में जैन पत्रकार महासंघ ने मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महराज के चरणों में श्रीफल अर्पित किया। पदाधिकारियों ने पाद प्रक्षालन किया और शास्त्र भेंट किए। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर कीर्ति नगर में जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया के नेतृत्व में मंगलवार को प्रातः 9 बजे धर्मसभा में महासंघ के दल ने मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के दर्शन कर सामूहिक रूप से श्रीफल चढ़ाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन पत्रकार महासंघ समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करता रहा है। मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। महासंघ के पदाधिकारियों ने मुनि श्री से पत्रकार सम्मेलन के संबंध में भी चर्चा की। मुनि श्री ने धर्मसभा में अपने उद्बोधन में कहा कि सभी को मित्रता से रहना चाहिए, सच्चे मित्र बनाने चाहिए, मित्रता से ही सभी कार्य पूर्ण होते हैं, संकट के समय मित्र ही काम आते हैं।

मुनि श्री ने मित्रता के ऊपर सारगर्भित विचार प्रकट किए। दर्शन कार्यक्रम में महासंघ के रमेश जैन तिजारिया, उदयभान जैन, पदम बिलाला, सतीश अकेला, बलवंत राज मेहता, विमल बज, वीबी जैन सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक पदम बिलाला ने पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट किए। राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री ने सभी को धर्ममय जीवन, सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और समाज सेवा का संदेश दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page