नेमीनगर में मुनि संघ एवं आर्यिका संघ के सान्निध्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। 20 मुनि-आर्यिका संघ, 76 बच्चों व समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बना। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी संगठन की मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” के नारे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप पहाड़िया एवं नेमीनगर समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया ने जानकारी दी कि वर्ष 2015 से शुरू हुई यह परंपरा निरंतर जारी है। हर वर्ष किसी न किसी जैन बाहुल्य कॉलोनी में यह यात्रा आयोजित की जाती है।
यात्रा की झलक : इस वर्ष जैन कॉलोनी में निकली यात्रा में 20 मुनि-आर्यिका संघ एवं उन्मुक्त आश्रम के 76 बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह मुनि संघ का पाद प्रक्षालन किया गया। सौम्या जैन के निर्देशन में बच्चों ने राष्ट्रीय वीरों का रूप धरकर देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां दीं। माताओं ने बच्चों को सजाकर कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया।
विशेष अतिथि और सहयोग
कार्यक्रम में संजीव-प्रिति पाटनी, सोनल-प्रवीण पहाड़िया, संजय-सोनाली बडजात्या, सुनील-सपना कासलीवाल, मनीष-पल्लवी गंगवाल (अल्लू), शरद-अलका गंगवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके सहयोग से ही आयोजन सफल हो पाया।
संदेश और व्यवस्था
मुनि संघ ने यात्रा के दौरान छोटे-छोटे जीवों को हटाकर “जियो और जीने दो” का संदेश दिया। यात्रा व्यवस्था में दीपक पाटनी, प्रफुल्ल-नीलम गोधा, राजकुमार-मनोरमा पाटनी, शैलेश-ममता अजमेरा व सुयश बाकलीवाल का योगदान उल्लेखनीय रहा। यात्रा जैन कॉलोनी जिनालय से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। यहाँ झंडा वंदन और दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रवचन हुए। इस अवसर पर संदीप-शीतल पहाड़िया, अध्यक्ष ज्योति सेठी, कल्पना बाकलीवाल, किरण बड़जात्या सहित कई गणमान्य महिलाओं ने स्वागत किया।
बच्चों की प्रस्तुति और प्रवचन
बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति के बाद ओमश्री माताजी ने पुरस्कार वितरित किए। तत्पश्चात ओमश्री माताजी, आचारण सागर जी महाराज और अध्ययन सागर जी मुनि महाराज ने राष्ट्रहित पर प्रवचन दिए। इस अवसर पर कई गणमान्य मौजूद रहे, जिनमें कल्पना बाकलीवाल, बबीता गंगवाल, योगेंद्र काला, देवेंद्र सेठी, राजेश गंगवाल, सुरेंद्र पाटनी, नीरज गंगवाल, जिनेंद्र सेठी, प्रदीप बज, यश मनोज काला शामिल थे। कार्यक्रम की सफलता में राकेश टोंग्या का विशेष योगदान रहा। संचालन कल्पना जैन ने किया और आभार ज्ञापन ज्योति संजय सेठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था अशोक पाटनी एवं मनोज जैन ठाकुर ने संभाली।













Add Comment