महरौनी में गुरु दत्त सागर जी और मेघ दत्त सागर जी के पावन सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद महाराज श्री ने राष्ट्रहित और एकता का संदेश दिया। बच्चों और महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। पढ़िए राजीव सिंघई की पूरी रिपोर्ट…
महरौनी। 108 गुरु दत्त सागर जी और मेघ दत्त सागर जी के पावन सानिध्य में इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समाज ने पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। सुबह ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
महाराज श्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “देश सर्वोपरि” है और हर नागरिक का पहला कर्तव्य राष्ट्र की सेवा और सम्मान करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी से देश की अखंडता, एकता और समृद्धि के लिए योगदान देने का आह्वान किया।
वातावरण को जोश और गर्व से भरा
बच्चों ने देशभक्ति गीत और कविताओं की प्रस्तुतियों से वातावरण को जोश और गर्व से भर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे और भी भव्य बना दिया। महरौनी में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल आजादी का उत्सव ही नहीं रहा, बल्कि समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का वाला आयोजन साबित हुआ।













Add Comment