समाचार

मूसलाधार बारिश में भी उमड़ा देशभक्ति का सैलाब : धामनोद की तिरंगा यात्रा में भीगते हुए लहराया तिरंगा


धामनोद में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा मूसलाधार बारिश में भी पूरे जोश और उमंग के साथ निकाली गई, जिसमें नगरवासियों, छात्रों और सामाजिक संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का जज़्बा हमेशा ऐसा होता है कि इसके आगे सभी रंग फीके पड़ जाते हैं। यही दृश्य धामनोद नगर में भारत विकास परिषद शाखा धामनोद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान देखने को मिला। यात्रा अपने तय समय दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई और उसी समय मूसलाधार बारिश ने आयोजन का स्वागत किया। बारिश के बावजूद यात्रा में शामिल लोगों का जोश कम नहीं हुआ और सभी भीगते हुए, झूमते, नाचते, गाते और तिरंगा लहराते हुए कन्या शाला से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंडी प्रांगण पहुंचे।

यात्रा के दौरान जगह-जगह नगर के व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। अंत में राष्ट्रगान के पश्चात स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। परिषद सदस्यों के साथ-साथ मां नर्मदा डिग्री कॉलेज, मां नर्मदा एकैडमी, शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, एनसीसी कैडेट्स, रेडक्रॉस बैंड्स, नगर पालिका सीएमओ, नगर व्यापारी संघ अध्यक्ष, बीजेपी मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, सामाजिक संगठन, बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page