महावीर इंटरनेशनल डडूका केंद्र ने वागड़ जोन के 12 वीर साथियों के साथ एक दिवसीय तीर्थ स्थल दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कई प्रमुख मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन किए गए। आयोजन में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
महावीर इंटरनेशनल वागड़ जोन डूंगरपुर-बांसवाड़ा के डडूका केंद्र द्वारा आयोजित एक दिवसीय तीर्थ स्थल दर्शन कार्यक्रम का आयोजन भूरालाल पाटीदार के मुख्य आतिथ्य, सुंदरलाल पटेल की अध्यक्षता, दिनेश भाटिया एवं विनोद पटेल के विशिष्ट आतिथ्य, अजीत कोठिया के संयोजन तथा नव नियुक्त अध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी की मेजबानी में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्र के 12 वीर साथियों ने होरी हनुमान मंदिर, गौतमेश्वर महादेव मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर, सांवलियाजी मंडफिया मंदिर, आसवरी माता मंदिर, शनि देव मंदिर के दर्शन किए और भींडर की ऐतिहासिक नगरी का भ्रमण किया।
अतिथियों ने बनाया विशेष रूप से यादगार
आयोजन को मणिलाल सूत्रधार, जीवन राम पाटीदार, जगदीश वागड़िया, दीपेश कलाल, राजेंद्र महवाई एवं पवन पाटीदार ने विशेष रूप से यादगार बनाया। शिक्षाविद् जगदीश वागड़िया ने संगठन के सदस्यता अभियान, स्थाई व मासिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने गोल्डन जुबली आयोजनों में डडूका केंद्र की सहभागिता, मासिक मुखपत्र ‘महावीर प्रवाह’ और आगामी स्वाधीनता दिवस व जन्माष्टमी कार्यक्रमों पर जानकारी दी।
तीर्थ स्थलों के दर्शन की कार्ययोजना बनाने का आह्वान
अध्यक्षीय उद्बोधन में सुंदरलाल पटेल ने गांव के विकास में अनिवासी भारतीय भाइयों के योगदान की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि भूरालाल पाटीदार, दिनेश भाटिया और विनोद पटेल ने आयोजन की सराहना करते हुए अगली बार गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थलों के दर्शन की कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया। समापन में नव मनोनीत अध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी ने सभी को स्वाधीनता दिवस व जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।













Add Comment