समाचार

भगवान श्रेयांसनाथ का पूजन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया : 16 दिवसीय जाप्यानुष्ठान का समापन, महा अभिषेक शांतिधारा की


 दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का आज शनिवार को समापन किया गया।साथ ही 16 दिवसीय जाप्यानुष्ठान का समापन भी किया गया। यहां नगर के मध्य भगवान पार्श्वनाथ जिनालय में कार्यक्रम हुए। मनावर से पढ़िए, यह खबर…


मनावर। श्री दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का आज शनिवार को समापन किया गया।साथ ही 16 दिवसीय जाप्यानुष्ठान का समापन भी किया गया। यहां नगर के मध्य भगवान पार्श्वनाथ जिनालय में गणाचार्य विरागसागर महाराज की शिष्या

चातुर्मास के लिए विराजमान आर्यिका विदुषीश्री माताजी,श्रमणी विनीत श्रीमाताजी, श्रमणी विकंपा श्रीमाताजी और श्रमणी विरद श्रीमाताजी के मंगल पावन सान्निध्य व बनारस से आए विद्वान कमलेश शास्त्री के निर्देशन में आज कई धार्मिक मांगलिक क्रियाए संपन्न करवाई गई। आर्यिका विदुषीश्री माताजी ने कहा कि जैन धर्म में रक्षाबंधन को एक आध्यात्मिक और सामाजिक पर्व के रूप में मनाया जाता है। शनिवार की सुबह 4:55 बजे से जाप्यानुष्ठान प्रारंभ कर महा अभिषेक व शांतिधारा की गई। साथ भगवान श्रेयांस नाथ का पूजन कर निर्वाण लाडू और रक्षाबंधन पर्व पर विधान पूजन तथा 700 मुनिराजों के अर्घ्य पूज्य माताजी ससंघ को शास्त्र भेंट,वस्त्र भेंट, संघ को स्वर्ण राखी भेंटकर पूज्य माताजी ने रक्षाबंधन पर्व पर विशेष प्रवचन, हवन जाप्यनुष्ठान पूर्णाहुति का आयोजन करवाया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page