गर में विराजमान युगल मुनिराज के सानिध्य में शनिवार 9 अगस्त को भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक और वात्सल्य पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान का 108 कलशों से अभिषेक किया जाएगा। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। नगर में विराजमान युगल मुनिराज के सानिध्य में शनिवार 9 अगस्त को भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक और वात्सल्य पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान का 108 कलशों से अभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में कई कार्यक्रमों के साथ वात्सल्य पवर्, भगवान श्रेयांस नाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं 108 कलशों से अभिषेक और वात्सल्य पर्व रक्षा बंधन मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 7 बजे श्रीजी का पंचामृत अभिषेक और 108 कलशों से महाभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन निर्वाण लाडू अर्पण, मुनि संघ के मंगल प्रवचन, सामूहिक रक्षा बंधन होगा। प्रातः 10 बजे आहारचर्या, सायं 7 बजे गुरु भक्ति, आरती और प्रवचन होंगे।













Add Comment