रक्षाबंधन का पर्व आस्था वृद्धाश्रम, परदेशीपुरा में बड़े भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। परिषद की बहनों ने वृद्ध भाई-बहनों को राखियां बांधीं। साथ ही राखी गीत, भजन और देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दीं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद की मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन का पर्व आस्था वृद्धाश्रम, परदेशीपुरा में बड़े भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। परिषद की बहनों ने वृद्ध भाई-बहनों को राखियां बांधीं। साथ ही राखी गीत, भजन और देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दीं। इस गरिमामय आयोजन में महिला परिषद की संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सलाहकार आशा विनायका, केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला दीदी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरला सामरिया, अंजना संभाग की अध्यक्ष अनिता जैन, सचिव अंजू जैन, मेन शाखा इंदौर की अध्यक्ष सुनीता पाटनी की विशेष उपस्थिति रही। वृद्धजनों को उपहार स्वरूप ट्रैवल बैग, नैपकिन्स और मिठाइयां भेंट की गईं। यह सेवा प्रकल्प परिषद द्वारा विगत 15 से 20 वर्षों से लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत परिषद की बहनें आस्था वृद्धाश्रम में निवासरत लगभग 50-60 वृद्धजनों के सुख-दुख की सहभागी बनती हैं
इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारी गण कल्पना बंडी, पुष्पा काला, अनिता बड़जात्या, पूनम जैन, माधुरी जैन, स्मृति जैन, कविता जैन एवं परिषद की अन्य बहनों की सक्रिय सहभागिता रही। मधु जैन काला का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।
इसी कड़ी में भिक्षुक निवास संस्था में भी सेवा गतिविधियां संपन्न की गईं। जिसमें साड़ी, पैंट-शर्ट, सूट्स, चश्मे एवं पर्स जैसी उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इस संपूर्ण आयोजन का आयोजन एवं संचालन केंद्रीय एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि जैन, इन्दौर के स्नेहिल मार्गदर्शन में किया गया।













Add Comment