समाचार

ऑस्ट्रेलिया निवासी राजपाल जैन ने नवागढ़ में किए भगवान अरनाथ के दर्शन : नवागढ़ अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव


सिडनी निवासी प्रवासी भारतीय राजपाल जैन ने अपने परिवार सहित नवागढ़ के अतिशय क्षेत्र में भगवान अरनाथ के दर्शन कर विशेष पूजन अर्चन किया। उन्होंने क्षेत्र की प्राचीनता, गुरुकुलम और आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की। पढ़िए मनोज जैन नायक की पूरी रिपोर्ट…


नवागढ़। दिगंबर जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में रविवार को एक आध्यात्मिक क्षण तब उत्पन्न हुआ जब सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में रहने वाले प्रवासी भारतीय श्री राजपाल जैन ने अपने परिवार सहित श्री जिनेंद्र प्रभु के दर्शन कर क्षेत्र की भव्यता की बंदना की। वर्षों से विदेश में रहकर भी उन्होंने अपनी धार्मिक जड़ों को न भूला और भारत आकर नवागढ़ की यात्रा की।

राजपाल जैन ने नवागढ़ क्षेत्र पहुंचकर भगवान अरनाथ का पूजन, अभिषेक और मंदिर परिसर में दर्शन किए। उन्होंने नवागढ़ की ऐतिहासिक धरोहर, प्राचीनता एवं धार्मिक संभावनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। गुरुकुलम में अध्ययनरत छात्रों के बीच पहुंचकर उन्होंने अपने बचपन को याद किया और एक दिवस का पूजन छात्रों के नाम समर्पित किया।

नवागढ़ वास्तव में आत्मिक ऊर्जा का केंद्र 

क्षेत्र कमेटी के मंत्री अशोक कुमार जैन व कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री जैन ने कहा, विदेश में रहते हुए भी आत्मा की शांति भारत के इन पवित्र स्थलों से ही मिलती है। नवागढ़ वास्तव में आत्मिक ऊर्जा का केंद्र है। संचालक ब्र. जय निशांत जी ने बताया कि प्रवासी भारतीयों का ऐसा जुड़ाव भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page