नगर में भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31 जुलाई को मनाया जाएगा। भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्तकाभिषेक होगा एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। कुंडलपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…
कुंडलपुर। नगर में भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31 जुलाई को मनाया जाएगा। भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्तकाभिषेक होगा एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से जैन धर्म के तेइसवें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, बड़े बाबा के आजू-बाजू में विराजित दोनों भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।













Add Comment