समाचार

मूक बाधिर विद्यालय में तीज का पर्व उल्लास से मनाया : बच्चों को मिठाई खिलाई लगाई मेहंदी 


महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में शुक्रवार को मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ वीर सोहनलाल शारदा वर्मा के सहयोग से तीज का त्योहार मनाया गया। सभी बच्चों के साथ मिठाई ( घेवर )खिलाकर, मेहंदी लगाकर एवं नृत्य करके उत्सव मनाया। कुचामनसिटी से सुभाष पहाड़िया की पढ़िए, यह खबर…


 कुचामनसिटी। सबकी सेवा सबको प्यार, जिओ और जीने दो, दोस्ती से सेवा की ओर उदेश्य वाली संस्थान महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में शुक्रवार को मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ वीर सोहनलाल शारदा वर्मा के सहयोग से तीज का त्योहार मनाया गया। सभी बच्चों के साथ मिठाई ( घेवर )खिलाकर, मेहंदी लगाकर एवं नृत्य करके उत्सव मनाया।

वीर अशोक सीता गंगवाल, चहल गंगवाल, वीर नंदकिशोर विजय कौर बीडसर, वीर सुरेश गंगवाल, वीरा सुनीता गंगवाल व संस्था के अध्यक्ष रामावतार गोयल और विद्यालय परिवार से सुशीला चौहान, अनिलपाल, धीरज सिंह ने बच्चों के साथ बहुत ही उत्साह और नाच-गाने के साथ तीज का पर्व मनाया। सुशीला मैडम और संस्था के गवर्निंग काउंसिल मेंबर सुभाष पहाड़िया ने सभी को साधुवाद ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page