समाचार

महिला मंडल बल्केश्वर ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव : पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य हुए 


सावन की हरियाली और तीज के उल्लास के बीच 24 जुलाई को श्री सर्वतोभद्र जैन महिला मंडल बल्केश्वर की ओर से कमला नगर के सेंट्रल बैंक रोड स्थित बीकानेर एक्सप्रेस इन रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। सावन की हरियाली और तीज के उल्लास के बीच 24 जुलाई को श्री सर्वतोभद्र जैन महिला मंडल बल्केश्वर की ओर से कमला नगर के सेंट्रल बैंक रोड स्थित बीकानेर एक्सप्रेस इन रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यकम की शुरुआत णमोकार महामंत्र एवं भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महिला मंडल की सभी महिलाओं ने हरे परिधान पहनकर सावन के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया।

इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी महिलाओं ने सहभागिता कर महोत्सव को यादगार बना दिया। जिसके बाद वृद्धजनों का माला पहनकर स्वागत सम्मान किया। इस कार्यकम की संयोजक बबीता जैन, खुशबू जैन रही। इस अवसर पर आरती जैन, नेहा जैन, सीमा जैन, अंशु जैन, सोनिका जैन, सारिका जैन, शिल्पी जैन, रेनू जैन, मंडल की समस्त सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page