समाचार

चौधरी अशोक कुमार जैन बने अध्यक्ष: अतिशय क्षेत्र बरही प्रबन्ध कार्यकरिणी न्यास के हुए चुनाव  


भिंड जिले से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अतिशय क्षेत्र बरही के चौधरी अशोककुमार जैन पीपरी वाले को श्री अतिशय क्षेत्र बरही प्रबंध कार्यकरिणी न्यास का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इससे जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। भिंड से पढ़िए, यह खबर…


भिंड। दिगंबर जैन समाज के संगठनों, संस्थाओं और अतिशय क्षेत्र में न्यास में पदाधिकारियों के मनोनयन का दौर जारी है। कई जगह चुनाव की प्रक्रिया हो रही है तो कहीं पर सर्वानुमति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा रहा है। इसी तरह भिंड जिले से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अतिशय क्षेत्र बरही के चौधरी अशोककुमार जैन पीपरी वाले को श्री अतिशय क्षेत्र बरही प्रबंध कार्यकरिणी न्यास का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इससे जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। समाजजनों ने इस मौके पर चौधरी अशोकमुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बता दें कि जैन समाज की ओर से यह सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। समाजजनों ने उनके निर्विघ्न कार्यकाल की मंगलकामना भी की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page