समाचार

जेसजी प्लेटिनम की नैसर्गिक पिकनिक ऋषभदेव में: सदस्यों ने भगवान ऋषभदेव जी के दर्शन किए 


जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम ग्रुप के 62 पुरुष सदस्यों की रविवार को नैसर्गिक पिकनिक का आयोजन ऋषभदेव में इमलिया चौड़ हनुमान जी मंदिर की गोद में हुआ। उदयपुर से बस द्वारा यात्रा प्रारंभ कर भगवान ऋषभदेव जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। ऋषभदेव से पढ़िए, यह खबर…


ऋषभदेव। जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम ग्रुप के 62 पुरुष सदस्यों की रविवार को नैसर्गिक पिकनिक का आयोजन ऋषभदेव में इमलिया चौड़ हनुमान जी मंदिर की गोद में हुआ। अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि उदयपुर से बस द्वारा यात्रा प्रारंभ कर भगवान ऋषभदेव जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन पश्चात सभी सदस्य इमलिया चौड़ हनुमान जी पहुंचे। वहां दर्शन पश्चात नाश्ता कर सभी ने नैसर्गिक, सुरम्य प्रकति की गोद मे कल कल बहती नदी में सुहावने मौसम में मानसून पिकनिक का आनंद लिया गया। सभी ने गेम्स का, खूबसूरत वादियों की फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लिया फिर हनुमान जी को भोग चढ़ा कर आरती की गई व स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेकर उदयपुर प्रस्थान किया।

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, निवर्तमान अध्यक्ष विपिन जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश जैन, मुकेश चपलोत, आशीष रत्नावत, इलेक्ट प्रेसिडेंट तनुजय किकावत, उपाध्यक्ष सुमित खाब्या, सहसचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पीआरओ एडमिन गीतेश जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स पंकज सुराणा सहित कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 62 सदस्य उपस्थित रहे। आभार सहसचिव राहुल अखावत ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page