सांस्कृतिक परंपराओं के संवाहक सेवा भावना से प्रेरित और सामाजिक सौंदर्य के प्रति समर्पित वात्सल्य सेवा समिति की ओर से बोदला स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में शनिवार को हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं णमोकार महामंत्र के साथ हुआ। सभी अतिथियों का चंदन लगाकर स्वागत किया। सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। प्रतियोगिताएं हुईं। आगरा से पढ़िए, यह खबर…
आगरा। सांस्कृतिक परंपराओं के संवाहक सेवा भावना से प्रेरित और सामाजिक सौंदर्य के प्रति समर्पित वात्सल्य सेवा समिति की ओर से बोदला स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में शनिवार को हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं णमोकार महामंत्र के साथ हुआ। सभी अतिथियों का चंदन लगाकर सुनीता जैन (चांदी) ने स्वागत किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया और मनोरंजन संग सावन स्पेशल तंबोला खिलाया गया और इसके साथ ही केट-वॉक प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं की निर्णायक के रूप में निशा वर्मा और शेफाली जैन मौजूद रहीं। समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। मंत्री उपासना जैन ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगा रही थीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मांगने से कुछ नहीं मिलेगा, देने से पाओगे। जितनी हरियाली अंदर है तो उससे हरी हो जाओगे। इस अवसर पर रश्मि जैन, कविता जैन, सुनीता जैन, रागिनी जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, नीता जैन, जयंती जैन, रतिभा जैन, स्वीटी जैन, ममता जैन, निशा जैन, रचना जैन, मानवी जैन, सुनदा जैन, शिवानी जैन, मोना जैन, नीता जैन, वात्सल्य सेवा समिति की सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थिति रहीं।













Add Comment