राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी)दिगम्बर जैन संगठन एवं महिला संगठन के तहत तहत सरावगी डायरी फार्म (जनगणना पत्रक)का विमोचन तहत सरावगी डायरी फार्म (जनगणना पत्रक) का विमोचन मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज संसंघ के सान्निध्य में छाबड़ा जी की नसिया गांधीनगर में हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर
इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन एवं महिला संगठन के तहत तहत सरावगी डायरी फार्म (जनगणना पत्रक ) का विमोचन तहत सरावगी डायरी फार्म (जनगणना पत्रक ) का विमोचन मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज संसंघ के सान्निध्य में छाबड़ा जी की नसिया गांधीनगर में हुआ। सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुनि संघ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। त्रिमूर्ति मंदिर कालानी नगर में गणनी आर्यिका यशस्विनी मति माताजी संसंघ का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जनगणना फार्म के विमोचन के अवसर पर मुख्य रूप से सामाजिक संसद के पूर्व अध्यक्ष कैलाश वेद, पुलक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बड़जात्या, छाबड़ा जी की नसिया कमेटी के विमलचंद छाबड़ा, ललित छाबड़ा एवं मनोज काला, कमल रावका, महेंद्र निगोत्या, सुरेश सेठी, वैभव कासलीवाल, विमल बड़जात्या, अजय रावका,किशोर शाह, कल्पना गंगवाल, रूपेश बड़जात्या प्रदुम्न पाटनी, अरुण पहाड़िया, गुंजन ट्विंकल पाटोदी, रितेश वेद जैन, संजय बड़जात्या, सोनू ,राजेश कासलीवाल उपस्थित थे। जनगणना सरावगी डायरी के मुख्य संयोजक ऊषा प्रकाश पाटनी, अंतिम गंगवाल, मनोरमा पाटनी, संगीता पाटोदी, पवन पाटोदी, राजकुमार पाटनी, जिनेंद्र सेठी, दीपक पाटनी, वीरेंद्र बड़जात्या, राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी)दिगंबर जैन महिला संगठन प्रभारी शीतल पहाड़िया, महासचिव नमीता कासलीवाल जनगणना कमेटी गांधीनगर की संयोजक श्वेता शैलेश काला, कालानी नगर क्षेत्रीय संयोजक विपिन दिव्या गंगवाल भी उपस्थित थे।
’संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने मुनि संघ एवं माताजी संघ को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि धार्मिक व्यवस्था बनाने के लिए भी सामाजिक संगठन होना जरूरी हे जब आप सामाजिक रूप से जुड़ते हे तो सिर्फ धार्मिक , सामाजिक , पारिवारिक व्यवस्था ही नहीं बल्कि आपकी आर्थिक , व्यापारिक व्यवस्था भी मजबूत होती हे ।अभी हम इस मुहिम के तहत 10000 फार्म राकेश सोनी (देवपुरी वंदना समाचार ) की सौजन्य में प्रिंट करवा रहे हे ।’
’इंदौर में निवासरत सभी खंडेलवाल सरावगी परिवारों की जानकारी एकत्र करने के लिए सभी मंदिर क्षेत्र से संयोजक भी बना रहे हे ।’













Add Comment