प्रख्यात इतिहासकार डॉ.मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से राज्य सभा सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ.मीनाक्षी जैन के मनोनयन से संपूर्ण जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीे मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। समाजजनों में इस मनोनयन पर खुशी की लहर है। बकस्वाह से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…
बकस्वाहा। प्रख्यात इतिहासकार डॉ.मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से राज्य सभा सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ.मीनाक्षी जैन के मनोनयन से संपूर्ण जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीे मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। डॉ. जैन दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में इतिहास की एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी हैं। वह एक प्रखर इतिहासकार, शिक्षिका और विचारक के रूप में जानी जाती हैं। वे नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की पूर्व फेलो भी रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान विद्यार्थियों के लिए शोध और वैचारिक स्वतंत्रता का उदाहरण रहा है। उनकी डॉक्टरेट थीसिस 1991में प्रकाशित हुई थी। ‘श्राम और अयोध्या’ ‘सती इतिहास और मिथक’, ‘हिंदू समाज में जाति’ उनकी महत्वपूर्ण कृतियां हैं।
डॉ. जैन 2020 में पद्मश्री से सम्मानित हुईं
सन् 2014 में आपको केंद्र सरकार द्वारा भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए आपको सन 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। डॉ. मीनाक्षी का मनोनयन यह दर्शाता है कि अब संसद में विचार शोध और इतिहास का संतुलित संवाद होगा। आप उन आवाजों में से एक हैं, जो पुस्तकों में रहती थी लेकिन, अब देश की नीतियों में गूंजेगी। उनका अनुभव संसद में न केवल अकादमिक बल देगा अपितु भारतीय सभ्यता के बौद्धिक आधार को भी मजबूत करेगा। उनकी विद्वता और इतिहास में योगदान अद्वितीय है। शिक्षा, साहित्य और राजनीति विज्ञान में उनके कार्य ने अकादमिक जगत को समृद्ध किया है। राज्यसभा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अब राज्यसभा में तीन जैन सांसद हो जाएंगे।
इस उपलब्धि पर इन पदाधिकारियों ने दी बधाइयां
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के संरक्षक सुरेश जैन आईएएस, अध्यक्ष डीके जैन, कार्याध्यक्ष संतोषकुमार जैन घड़ी, महामंत्री राजकुमार घाटे, प्रचार प्रमुख राजेश जैन रागी (वरिष्ठ पत्रकार), भारतीय जैन संगठन, (बीजेएस) एमपी ईस्ट के अध्यक्ष रजनीत जैन, महामंत्री डॉ.विमल जैन, प्रभावना जनकल्याण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय महासचिव पं प्रद्युम्न शास्त्री सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।













Add Comment