महावीर इंटरनेशनल द्वारा पूरे देश से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक प्रयोग पर रोक लगाने ओर उसके उत्पादन को बंद करने एक राष्ट्र स्तरीय ईमेल अभियान प्रारंभ किया गया है। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल द्वारा पूरे देश से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक प्रयोग पर रोक लगाने ओर उसके उत्पादन को बंद करने एक राष्ट्र स्तरीय ईमेल अभियान प्रारंभ किया गया है। संस्था के पर्यावरण विभाग के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर रवि जैन, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सी ए अनिल जैन, महासचिव अशोक गोयल, वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा चेयरमैन पृथ्वीराज जैन तथा गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने सभी देशवासियों से इस अभियान हेतु एक ई मेल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री तथा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने आग्रह किया है। वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा से गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि हमें अपने पृथ्वी ग्रह को बचाने के इस आंदोलन में समर्पित होकर हिस्सा लेना है।
कृपया आप साइट की विजिट कर अपना नाम ओर मोबाइल नंबर भरकर मेल कर दे। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करे क्योंकि, ईमेल सरकार तक हमारी बात पहुंचाने का एक सुदृढ़ माध्यम है। अपने थोड़े से समय का निवेश करके आप इस देश की पर्यावरण संबंधी बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक का बढ़ता हुआ उपयोग पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है।
हम अनेक प्रकार से जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं इसके बावजूद इसका उपयोग कम नहीं हो रहा है। इमेल के माध्यम से हम सरकार निवेदन कर रहे हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर उनके विकल्पों को प्रमोट करे एवं इसके उत्पादन पर पूर्ण रोक लगावे। कोठिया ने लिंक को अपने अन्य परिचितों को भेज कर भी सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करने आम जनता से आग्रह किया है।













Add Comment