समाचार

उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी संघ का मंगल कलश स्थापित : विराग विद्यापीठ का होगा कायाकल्प


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागरजी, मुनिश्री विश्व साम्य सागर महाराज ससंघ के मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम बद्री प्रसाद की बगिया में धूमधाम से किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहा। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागरजी, मुनिश्री विश्व साम्य सागर महाराज ससंघ के मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम बद्री प्रसाद की बगिया में धूमधाम से किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहा। गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर यह थे। इस अवसर पर उपाध्याय श्री विहसन्त सागरजी महाराज ने कहा कि आप सभी का बड़ा ही सौभाग्य है कि इस भिंडी ऋषि की तपोभूमि पर मुनिराज की चातुर्मास कलश स्थापना हुई क्योंकि, अनेकों स्थानों भोपाल, शिवपुरी, इंदौर, आगरा, जैतपुर, आसपास के भक्तों द्वारा श्री फल चढ़ाए गए लेकिन, आप सभी बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि 4 महीने गुरु की भक्ति, गुरु के वचन और प्रवचन सुनने को मिलेंगे क्योंकि, कई स्थान ऐसे हैं। जहां पर किसी भी मुनिराज का चातुर्मास नहीं हो रहा है।

मुनिराज ने कहा कि भिंड एक ऐसा स्थान है। जहां से कई साधुओं ने मोक्ष मार्ग का रास्ता अपनाया और पट्टाचार्य भी बने और जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का समवशरण तीन-तीन बार आया। ऐसे स्थान पर चतुर्मास करने का सौभाग्य मिला है और आज स्थापना हुई।

विराग विद्यापीठ को विकसित किया जाएगा 

उपाध्यायश्री विहसन्त सागर महाराज ने इस चातुर्मास में संकल्प लिया है कि गणाचार्य विराग सागर महाराज ने जो अंतिम समय में वचन दिए थे, उन वचनों का पालन करते हुए विराग विद्यापीठ का कायाकल्प करूंगा। जिससे छोटे-छोटे बच्चे पढ़कर अपने जीवन को संवार सकें। विद्यापीठ के कायाकल्प के लिए भक्तों द्वारा राशियों की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर विधायक नरेंद्रसिंह कुशवाह, जिलाधीश संजीव श्रीवास्तव, प्रभास जैन, अशोक महामाया, राजेश जैन, राजेन्द्र जैन, जगदीश जैन, मुकेश जैन, संदीप मिश्रा, आनंद बेकरी, दिनेश जैन, सुनील जैन, संजीव जैन, अमित जैन, जगदीश जैन, अंकित जैन, राजेद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, पार्षद मनोज जैन, यश जैन, बिट्टू जैन, डिंपी जैन, चक्रेश जैन, नरेश जैन आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page