समाचार

आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी के वर्षायोग कलश की स्थापना : समारोह भरपूर बारिश के बीच उत्साह के साथ संपन्न 


आचार्य श्री विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज संघ का वर्षायोग कलश स्थापना समारोह भव्यता के साथ हुआ। यह आयोजन कृषि उपज मंडी समिति में आयोजित किया गया। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


रामगंजमंडी। आचार्य श्री विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज संघ का वर्षायोग कलश स्थापना समारोह भव्यता के साथ हुआ। यह आयोजन कृषि उपज मंडी समिति में आयोजित किया गया। सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी एवं चातुर्मास व्यवस्था समिति के संयोजन में यह आयोजन हुआ। आचार्य श्री संघ को श्रावक परिवार समूह एवं महिला समूह के दिव्य घोष के साथ कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस आयोजन में कोलकाता,विजयवाड़ा, भिंडर, भवानीमंडी, नैनवा,झांसी, इंदौर आदि स्थानों से भक्त पधारे। आयोजन में आचार्य श्री विराग सागर के चित्र का अनावरण किया गया। चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। जो बाहर से पधारे बंधुओ ने किया। कार्यक्रम में पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी एवं चातुर्मास व्यवस्था समिति रामगंजमंडी की ओर से संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, चेतन बागड़िया, महामंत्री राजकुमार गंगवाल, मंत्री राजीव बाकलीवाल, प्रकाश विनायका, रमेश विनायका, महावीर मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, महामंत्री पदम सुरलाया एवं समाजबंधुओ ने आचार्य श्री चरणों में श्रीफल भेंट किया।

इन्होंने लिया कलश स्थापना का धर्मलाभ

आचार्य श्री के चरणों के प्रक्षालन का सौभाग्य दिलीप कुमार अरुण विनायका परिवार को मिला। कार्यक्रम के शुभारंभ में सांस्कृतिक समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पाठशाला परिवार के बच्चों ने अलौकिक प्रस्तुति दी। जो सभी का मन मोह गई। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य कैलाशचंद जगदीश सिंघल परिवार को प्राप्त हुआ। महावीर कुमार दीपक शाह परिवार निवेदिता ग्रुप,संजयकुमार अशोक कुमार महेंद्र ठोरा परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम मंगल कलश प्राप्त करने का सौभाग्य शुभम जैन पुलकित जैन जयपुर वालो को प्राप्त हुआ। द्वितीय कलश का सौभाग्य अजीत कुमार राजेश कुमार सेठी परिवार, तृतीय कलश का सौभाग्य सुरेशकुमार, सिद्धार्थ बाबरिया परिवार, चतुर्थ कलश चेतन कुमार पुलिन बागड़िया परिवार को प्राप्त हुआ। विरागोदय कलश झांसी वाले परिवार को प्राप्त हुआ।

सबके बीच रहकर दूर रहना मुनियों का काम

इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा दिगंबर साधु का कर्तव्य जिस समाज में जन्मे जो सिर आंखों पर उठाता है। उसका उत्थान कैसे हो। संयम कैसे मिले। इसलिए नगरों में ज्ञान दान देकर विहार कर जाते हैं। सबके बीच रहकर दूर रहना मुनियों का काम है। उन्होंने कहा कि इन चारों महीने में अहिंसा का काम करें। ध्यान रखना इन चार महीने में हिंसा का काम नहीं होना चाहिए। हिंसा जनित वस्तु से चार महीने दूर रहे। आयोजन में स्नेह भोज कराने का सौभाग्य कमल कुमार नरेश कुमार चांदवाड परिवार को प्राप्त हुआ भारी वर्षा के बीच भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page