समाचार

पर्यावरण महाकाव्य का भव्य विमोचन: मुख्यमंत्री को पर्यावरण पुरुष की उपाधि से किया विभूषित 


आचार्य डॉ.विभव सागरजी महाराज द्वारा रचित पर्यावरण महाकाव्य का भव्य विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से हुआ। सत्ता और संत का अदभुत संगम के साथ गणाचार्य श्री विभव सागर जी महाराज द्वारा रचित पर्यावरण महाकाव्य का भव्य विमोचन अवसर पर समाज जन एवं जनसमूह उपस्थित थे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्य डॉ.विभव सागरजी महाराज द्वारा रचित पर्यावरण महाकाव्य का भव्य विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से हुआ। सत्ता और संत का अदभुत संगम के साथ गणाचार्य श्री विभव सागर जी महाराज द्वारा रचित पर्यावरण महाकाव्य का भव्य विमोचन अवसर पर समाज जन एवं जनसमूह उपस्थित थे। इनके मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ इंदौर सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को आचार्य श्री के समक्ष समाज श्रेष्ठियों ने पर्यावरण पुरुष की उपाधि से ’सम्मानित’किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज द्वारा पर्यावरण के लिए जो उच्च कार्य किए जा रहे हैं। वह वंदनीय हैं। कार्यक्रम में दिगम्बर जैन आम समाज संगठन प्रमुख इंद्रकुमार सेठी, नेमी नगर जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, उपाध्यक्ष संदीप गंगवाल, डॉ गिरीश पाटोदी, समाजसेवी निर्मल सेठी, मुकेश टोंग्या, सौरभ पाटोदी आदि समाज जन उपस्थित थे विधायक मधु वर्मा ने आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page