श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा मंडी में चल रहे तीन लोक विधान का समापन हुआ। विधान के अंतिम दिवस अभिषेक और शांतिधारा हुई। आगरा से पढ़िए, यह खबर…
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा मंडी में चल रहे तीन लोक विधान का समापन हुआ। विधान के अंतिम दिवस अभिषेक और शांतिधारा हुई। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य तरूण जैन को मिला। शांति धारा करने का सौभाग्य जैना जैन और सम्यक जैन(आवास विकास) को मिला। नित्य नियम की पूजा के पश्चात तीन लोक विधान में अंतिम दिन अरुण शास्त्री ने आज मां जिन वाणी की विशेष पूजा की। जिसे संगीत से सजाया हेमलता जैन एंड पार्टी ने। इसके बाद विश्व शांति के लिए महायज्ञ का भी आयोजन किया गया । जिसमें 1008 आहुतियां दी गई। श्री तीन लोक विधान कमेटी के सभी सदस्यों का एवं शोध के भजन का प्रबंध करने वाली महिलाओं का तथा कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अनिल जैन, निर्मल जैन एवं मीडिया प्रभारी निशांत जैन का भी सम्मान किया गया।
संचालन निशांत जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अनिल जैन, दिलीप बडजात्या, ललित जैन, सुभाष चंद्र जैन, निर्मल जैन (होटल वाले), निर्मल जैन, ज्ञान कुमार जैन, दिलीप जैन (चांदी वाले), सुधीर जैन, त्रिलोक जैन, सुनील जैन, सम्यक जैन, रजनीश जैन ,तरूण जैन, रोहित जैन ,रिषभ जैन, नीलम श्रीमती विजय जैन, श्रीमती अखिलेश जैन, शोभा बडजात्या, चंद्रा जैन, संगीता जैन, मधु सोनी, सुनीता जैन, सुषमा जैन, मीनू जैन, मंजू जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन मौजूद थे। अनिल जैन ने सभी को धन्यवाद दिया।













Add Comment