समाचार

जैना कन्वेंशन 2025 शामबर्ग कन्वेंशन सेंटर शिकागो में हुआ: 6 हजार प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर किया मंथन 


जैना का कन्वेंशन शिकागों में हुआ। इसमें विभिन्न स्थानों के 6 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जैना (फेडरेशन ऑफ जैन एसोशिएसन इन नॉर्थ अमेरिका ) 72जैन सेंटर जो पूरे अमेरिका स्थित है की पेरेंट बाड़ी है। जिसके लगभग दो लाख सदस्य अमेरिका व कनाडा में निवास करते हैं। शिकागो से पढ़िए, टीके मंजू वेद की खबर…


शिकागो। जैना का कन्वेंशन शिकागो में हुआ। इसमें विभिन्न स्थानों के 6 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जैना (फेडरेशन ऑफ जैन एसोशिएसन इन नॉर्थ अमेरिका ) 72जैन सेंटर जो पूरे अमेरिका स्थित है की पेरेंट बाड़ी है। जिसके लगभग दो लाख सदस्य अमेरिका व कनाडा में निवास करते हैं। जैना का उद्देश्य जैन धर्म, संस्कृति व संस्कारों को विकसित करना है। हर दो साल में होने वाला यह 23 वां अधिवेशन था एवं इस कन्वेंशन की थीम थी ‘यूनिटी इन डायवर्सिटी- ए पेथ टू पीस अनेकता में एकता शांति’ का राजमार्ग। यह चार दिवसीय कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति डॉ. आचार्य लोकेशमुनि जी (इंटरफेथ डाइरेक्टर), डॉ.देवेंद्र कीर्ति जी भट्टारक महास्वामी जी हुमचा मठ, डॉ. श्रमण श्रुत प्रग्य जी, डॉ. श्रमणी प्रतिभाप्रज्ञा जी, डॉ.श्रमणी पूज्य प्रज्ञा जी, श्रमणी आर्जव प्रज्ञा जी, डॉ. श्रमणी स्वाति प्रज्ञा जी साध्वी शिल्पाजी उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ताओं में डॉ.ज्ञान वत्सल स्वामी जी (स्वामी नारायण सेवा संस्था के प्रमुख),विमल शाह, जेसिका कोक्स, सागर सेठ, रुपेश शाह, भाविन शाह उपस्थित रहे। धार्मिक वक्ताओं में दीपक भाई बरोडीवाला, स्वानुभूति जैन, डॉ. तेजस, संजयकुमार जैन शास्त्री, विपिन जैन, आचार्य मनीष, रिकि शाह एवं जिनेश शाह, डॉ. अजय सेठ डॉ.विपिन डोसी हितेंद्र गांधी एवं सन्मुख शाह उपस्थित रहे।

14 अलग-अलग कार्यशालाओं में लगातार कार्यक्रम 

चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिनउद्घाटन कार्यक्रम भव्यता में श्रीगणेश वंदना के साथ हुआ। भव्य म्यूजिकल एवं मेगा रिद्धि सिद्धि कॉन्क्लेव हुआ। प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी दृष्टि से विषयों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक मुख्य पांडाल में कार्यक्रम हुए। लगभग 14 अलग-अलग कार्यशालाओं में लगातार कार्यक्रम हुए।

प्रतिनिधि गण अपनी रुचि के विषय की कार्यशालाओं में सम्मिलित हो सकते थे, एक साथ एक ही समय में 7-8 कार्यक्रम अलग-अलग विषयों पर किए गए थे। दिन की शुरूआत योग व मेडिटेशन से हुई। इसके बाद हॉल में अलग-अलग विषयों पर वर्कशॉप हुईं। धर्म, शिक्षा, मानवता, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास एवं हर विषय जो आज की आवश्यकता है पर कार्यशालाएं रखी गई थीं। इनमें लगभग 6 हजार पंजीकृत प्रतिभागियों ने भाग लिया। पंजीयन अगस्त 2024 से ही प्रारंभ हो गया था।

जैन किड्स कन्वेंशन का 4 दिवसीय हुआ आयोजन 

यह भी उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया था एवं आयोजन कमेटी को प्रधानमंत्री ने लगभग 40 मिनट का समय देकर पूरे कार्यक्रम की जानकारी ली। मुख्य वक्ता डॉ. लोकेश मुनि जी ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे जैन धर्म की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विश्व तीसरे विश्व युद्ध की ओर अग्रसर है। जैन धर्म के सिद्धांत ही इस महाविनाश को रोक सकते हैं। स्वामी नारायण संस्था के प्रमुख डॉ. ज्ञान वत्सल स्वामी जी ने जैन धर्म व अन्य धर्मों की एकता एवं समानता पर विचार प्रस्तुत किए। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्तर के 23 वें कन्वेंशन के लिए समिति ने 4 दिवसीय कार्यक्रम उत्कृष्ट ढंग से किया। इसके अतिरिक्त 7 वर्ष से 13 वर्ष के बच्चों के लिए जैन किड्स कन्वेंशन का 4 दिवसीय आयोजन भी हुआ।

जिसमें बच्चों में संस्कार विकास व इससे संबंधित कार्यक्रम हुए। इसके अतिरीक्त ‘यंग जैना ऑफ अमेरिका’ युवक-युवतियों का अधिवेशन भी हुआ। इसमें लगभग 500 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया। उन्हें उनके अनुसार धार्मिक, सामाजिक, खेल, मानवीय-सेवाओं के कार्यक्षेत्र चुनने का अवसर दिया गया। यह भारत से बाहर रहने वाले युवक-युवतियों को एक प्लेट फार्म पर लाने का बड़ा उपक्रम था। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। जिसमें प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। जैना कन्वेंशन बोर्ड के महारथी, जिन्होने पूरे वर्ष भर सक्रिय रहकर यह कार्यक्रम संपन्न करवाया, उनमें प्रमुख रहे बिंदेश शाह अध्यक्ष, अतुल शाह, जिग्नेश शाह, विपुल शाह, प्रग्नेश शाह

जैन सेंटर ऑफ साउथ फ्लोरिडा के सदस्यांे का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख रूप से हितेश प्रियंका जैन, अमित अश्विनी लुनावत, विशेष अदिती वेद, सौरभ इतिशा जैन, भव जैन, आरव वेद, आयरा वेद, लक्ष भाई, विकास जैन आदि रहे।

सनय लुनावत चानी जैन इंदौर को प्रथम पुरस्कार 

रात्रिकालीन प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न जैन सेंटर की ओर से तैयार किए गए धार्मिक कथानकों के आधार पर नृत्य नाटिका और प्ले प्रस्तुत किए गए। इंडियन ऑइडियल के प्रमुख कलाकारांे रीसी सिह, आर्थव, अविर्भाव, खुशी, अंजना पद्मनाभन ने शानदार प्रस्तुति दी। संजना मिश्रा और ओजस रावल की स्टैंड अप कॉमेडी को सर्वत्र सराहा गया। जैन गाट टैलेंट प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया गया। जिसमें सनय लुनावत चानी जैन इंदौर को प्रथम पुरस्कार मिला।

ठहराव एवं सभी के रहने-खाने की उत्कृष्ट व्यवस्था रही

अभय फिरोदिया( फोर्स मोटर्स) द्वारा स्थापित म्यूजियम की प्रदर्शनी भी यहां लगाई गई। प्रदर्शनी के दर्शकों मंे से 2 दर्शकों को लाटरी के आधार पर चयनित कर 2 वापसी टिकट यूएसए-इंडिया की संग्रहालय भ्रमण के लिए भेंट की। सौरभ इतिशा जैन (इंदौर) को यह पुरस्कार मिला। अनेकता में एकता का इससे बड़ा कोई उदाहरण हो ही नहीं सकता श्रमण संस्कृति के सभी आम्नायों दिगंबर श्वेताम्बर मंदिर मार्गीय स्थानकवासी तेरह पंथी सभी ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया।

अतिथियों को 9 सितारा होटलों में ठहराव एवं सभी के रहने-खाने की उत्कृष्ट व्यवस्था रही। सभी के कार्यक्रम स्थल तक लाने व छोड़ने की उत्तम व्यवस्था की गई। विभिन्न संस्थाओं जीटो अरिहंत स्कूल, प्रामाणिक ग्रुप, कोजेन ग्रुप, दिगंबर जैन, महासभा मारवाडी ग्रुप आदि की बैठक हुई। जिसमें सदस्यों को आपस में मिलने का अवसर मिला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page