समाचार

आचार्य श्री चैत्यसागर जी के चातुर्मास की मंगल कलश स्थापना : भक्ति भाव से पूजन कर किए कार्यक्रम 


 यहां आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ की चातुर्मास मंगल कलश स्थापना मोतीलाल नेहरू रोड के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में हुई। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। नगर में बुधवार से चातुर्मास मंगल कलश स्थापना शुरू हो गए है। अब चातुर्मास मे जप-तप और धर्म की प्रभावना बहेगी। यहां आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ की चातुर्मास मंगल कलश स्थापना मोतीलाल नेहरू रोड के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत वात्सल्य आरोग्यधाम के ट्रस्टी चिंतामणि जैन राजेश काला एवं विजय पाटनी ने ध्वजारोहण कर की। |भक्तों ने समाधिस्थ आचार्यश्री विमल सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलन किया। बालिकाओं ने भक्ति गीत पर नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। आचार्यश्री के चरणों का प्रक्षालन भरतपुर के चांदवाड़ परिवार ने किया।आचार्य संघ को शास्त्र भेट हीरालाल बैनाड़ा परिवार एवं उषा मारसंस परिवार एवं वस्त्र गुणमाला पांडया परिवार द्वारा किए गए। वहीं बाहर से पधारे भक्तों ने अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज का पूजन किया।

चार माह तक एक ही स्थान पर साधना

कार्यक्रम में आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि चार माह तक एक ही स्थान पर साधना करते हैं। संत चार महीने वर्षा व शरद ऋतु में जीव जंतुओं की उत्पत्ति भारी मात्रा में होनी शुरू हो जाती है। वर्षा ऋतु में काफी बारिश होने की वजह से संतों के आवागमन से जीवों को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। यहां तक कि कच्ची सड़कों में नई-नई घास उग आती है। इसी धारणा को मन में लिए चार महीने का मंगल पावन वर्षायोग करते हैं। इस दौरान जलेसर, कोसमा आगरा की जैन समाज ने आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद मंदिर परिसर में मुख्य चातुर्मास मंगल कलश प्रदीप जैन पीएनसी परिवार, द्वितीय मंगल कलश निर्मल मोठया, हीरालाल बैनाड़ा,भोलानाथ सिंघई, विमल मारसंस परिवार तृतीय मंगल कलश राजेंद्र जैन एडवोकेट एवं विजय बैनाड़ा परिवार को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके अलावा मुख्य अन्य मंगल कलश सौभाग्य शाली भक्तों द्वारा स्थापित किए गए।

इन समाजबंधुओं की उपस्थिति रही

संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, अनंत जैन, राजेंद्र जैन, रामेश जैन, अशोक जैन, पंकज जैन, सुनील जैन काका, सुशील जैन नसिया जी, पवन जैन, राजेश जैन लालू, अक्षय जैन, विशाल जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग एवं विभिन्न नगरों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page