समाचार

हिमाचल में पहली बार दिनेश मुनि मसा का चातुर्मास: समाजजनों ने की तैयारियां


संयम साधना जीवन के 54 वर्ष पूर्ण कर चुके अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के सलाहकार दिनेश मुनि का इस वर्ष यह हिमाचल प्रदेश में पहला चातुर्मास होगा। नादौन से पढ़िए, यह खबर…


नादौन। संयम साधना जीवन के 54 वर्ष पूर्ण कर चुके अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के सलाहकार दिनेश मुनि का इस वर्ष यह हिमाचल प्रदेश में पहला चातुर्मास होगा। वर्ष 1973 से लगातार चातुर्मास करने वाले उपाध्याय श्री पुष्कर मुनि जी महाराज व आचार्य श्री देवेन्द्र मुनि जी महाराज के अंतेवासी शिष्य 65 वर्षीय सलाहकार दिनेश मुनि अपने दो गुरु भ्राताओं डॉ. दीपेन्द्र मुनि व डॉ. पुष्पेंद्र मुनि के साथ नादौन शहर में वर्ष 2025 का चातुर्मास करेंगे। स्थानकवासी समाज आचार्य अमरसिंह जी महाराज की परंपरा के शिष्यों का 340 वर्षों के इतिहास में यह पहला चातुर्मास होगा। सभा के मंत्री मनोज जैन ने बताया कि आचार्य श्री शिव मुनि जी महाराज की आज्ञानुसार सलाहकार प्रवर के चातुर्मास के लिए जैन स्थानक में मंगल प्रवेश 2 जुलाई को शोभायात्रा के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिदिन सुबह आठ बजे से प्रवचन प्रारंभ हुए। जिसमें मुनि मंडल श्रद्धालुओं को वर्तमान समय में जीवन व्यवहार कैसा हो व परिवार के प्रति क्या ज़िम्मेदारी है इत्यादि सामाजिक व धार्मिक ज्वलंत मुद्दों पर विचार व्यक्त किए।

चातुर्मास धर्म साधना व तप त्याग की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा
सभा के प्रधान रमेश जैन ने बताया कि हिमाचल के विभिन्न क्षेत्र विशेषकर नादौन के श्रावक-श्राविकाएं लंबे समय से सलाहकार दिनेश मुनि सहित आदि ठाणा की सेवा में चातुर्मास की विनती लेकर प्रस्तुत हो रहे थे। वर्ष 2025 का चातुर्मास नादौन के एसएस जैन सभा, जैन श्रीसंघ को प्रदान करने की घोषणा से क्षेत्र के श्रावक-श्राविकाओं की भावना फलीभूत हुई है। श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने चातुर्मास प्रदान करने की घोषणा होने पर मुनि मण्डल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह चातुर्मास धर्म साधना व तप त्याग की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा।

1300 किमी किया विहार
उल्लेखनीय है कि सलाहकार दिनेश मुनि का वर्ष 2024 का चातुर्मास रानियां (हरियाणा) में था। वहां से पद विहार करते हुए लगभग 1300 किमी की दूरी तय करते हुए हिमाचल पहुंचे हैं। नादौन के श्रद्धालु अत्यंत ही प्रसन्न हैं तथा पुरज़ोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page