समाचार

कुपोषण पुनर्वास केंद्र में वैवाहिक वर्षगांठ पर में पौष्टिक आहार बांटा: जैन मिलन महिला अंजना शाखा का आयोजन


जैन मिलन महिला अंजना शाखा भिंड की सक्रिय और संवेदनशील सदस्य जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंची। शाखा की वीरांगना मंजू जैन ने अपनी शादी की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सराहनीय सेवा कार्य किया। इस अवसर पर कुपोषित बच्चों के लिए दूध दलिया के पैकेट बिस्किट, ताजे फल वितरण किए गए। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। जैन मिलन महिला अंजना शाखा भिंड की सक्रिय और संवेदनशील सदस्य जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंची। शाखा की वीरांगना मंजू जैन ने अपनी शादी की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सराहनीय सेवा कार्य किया। इस अवसर पर कुपोषित बच्चों के लिए दूध दलिया के पैकेट बिस्किट, ताजे फल वितरण किए गए। बच्चों को खेलने के लिए वॉकर उपहार में दिए गए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उम्मीद की किरण दिखी।

इस सेवा कार्य में विशेष रूप से सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजोरिया जिला चिकित्सालय, समाजसेवी श्रीमती नितेश जैन, धार्मिक चेयरमेन वीरां स्नेहलता जैन ने कहा कि यह जीवन की सच्ची मानवता की पहचान है। बच्चों को दिए गए स्नेह और भविष्य की एक मजबूत नींव है। इस शुभ पर कार्य के लिए जैन मिलन महिला शाखा की सभी बहनों को एवं आज के पुण्य कार्य के लिए संस्था की वीरांगना मंजू जैन को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। ऐसे ही जैन मिलन महिला अंजना शाखा की सभी बहनें सेवा कार्य करती रहे। अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन कोषाध्यक्ष सुमन जैन, कुसुम जैन, मंजू जैन, माया जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page