समाचार

विशेष आवरण डाक टिकट विमोचित: आचार्यश्री विभवसागर के करकमलों से हुआ यह पुण्य कार्य


गणाचार्य विरागसागरजी महाराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने विशेष आवरण एवं डाक टिकट जारी किया है। इसका विमोचन आचार्य श्री विभव सागरजी के पावन सानिध्य में नेमीनगर में संपूर्ण संघ एवं समाज जन की उपस्थिति में किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। गणाचार्य विरागसागरजी महाराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने विशेष आवरण एवं डाक टिकट जारी किया है। इसका विमोचन आचार्य श्री विभव सागरजी के पावन सानिध्य में नेमीनगर में संपूर्ण संघ एवं समाज जन की उपस्थिति में किया गया। समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाडिया एवं देवेंद्र सेठी ने बतलाया कि इस अवसर पर आचार्य श्री ने अपने गुरु विरागसागरजी के प्रति कृतज्ञता जताई और कहा कि हम भी आपकी वाणी को डाक विभाग की तरह जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं।

आचार्य श्री ने कहा कि इस कार्य के लिए श्री इंद्रकुमार सेठी की प्रेरणा, जयंत दोषी का परिश्रम एवं नेमीनगर समाज के कैलाश लुहाडिया कल्पना जैन परभणी से पधारे गुरुभक्त विजयकुमार, अरुण राव, श्रीकांत भाऊ काले, श्रीकांत काले का विशेष सहयोग रहा। समस्त समाज जन ने इस कार्यक्रम की अनुमोदना की। आभार गिरीश पाटोदी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page