समाचार

जैन तीर्थ नैनागिरि की चौबीसी के ताले काटने से आक्रोश : फिर हुई बड़ी घटना तुरंत सहयोग की अपील


तीर्थ नैनागिरि की चौबीसी में बदमाशों ने ग्राइंडर से ताले तोड़कर चौबीसी जिनालय में प्रवेश कर लिया। दरवाजे के ताले काटकर प्रवेश कर गुप्त भंडार पहुंच गए। अनेक स्थानों के ताले आदि अन्य उपकरणों से काटकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पूर्व की भांति फिर बड़ी वारदात की। नैनागिरी से पढ़िए, राजेश जैन रागी की यह खबर…


 नैनागिरी। शुक्रवार रात को करीब 3 बजे जैन तीर्थ नैनागिरि की चौबीसी में बदमाशों ने ग्राइंडर से ताले तोड़कर चौबीसी जिनालय में प्रवेश कर लिया। दरवाजे के ताले काटकर प्रवेश कर गुप्त भंडार पहुंच गए। अनेक स्थानों के ताले आदि अन्य उपकरणों से काटकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पूर्व की भांति फिर बड़ी वारदात की। ग्राइंडर की आवाज सुनने के बाद यहां के मैनेजर को फोन से सूचना मिलते ही तुरंत ही पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के स्थानीय कर्मचारियों से फोन से संपर्क न होने पर तुरंत ही पुलिस चौकी में जाकर संपर्क किया। फिर वहां एक मात्र उपस्थित पुलिस कर्मचारी को जगाकर सूचना दी गई।

चौकी प्रभारी बाहर हैं, उन्हें फोन से सूचना दी गई। जैन तीर्थ क्षेत्र के मैनेजर व सहायक मैनेजर, चौकीदार सहित कई कर्मचारी एकत्रित होकर तुरंत ही हूटर से आवाज की तथा वहां पहाड़ पर जाकर शोर मचाया फिर बदमाश भाग खड़े हुए। अभी वहां पर बदमाशों ने घटना कर क्या अंजाम दिया। इस संबंध पूरी जानकारी नहीं है। पुलिस के इंतजार में हैं। डायल 100 पर भी सूचना दी गई है।

अगर अभी तुरंत ही पुलिस सक्रिय हो जाए तो अपराधियों को पकड़ा जा सकता है, जो आसपास ही हो सकते हैं। तीर्थ क्षेत्र का स्टाफ सक्रियता बनाए हुए हैं। आप सभी से सक्रियता से सहयोग की कामना है, सभी अपने अपने स्तर पर तुरंत ही सक्रिय हो जाए और पुलिस की सक्रियता हेतु प्रयास करें ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके और स्वयं पहुंचकर यथा सहयोग करने का अनुरोध है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page