समाचार

बड़वाह की ओर से मुनिराजों का मंगल प्रवेश बुधवार को: चातुर्मास के लिए हो रहा है मंगल प्रवेश


धर्म नगरी सनावद में वर्ष 2025 के वर्षायोग के लिए पधार रहे मुनिराजों का मंगल प्रवेश दो जुलाई को प्रातः 8 बजे बड़वाह की ओर से होगा। मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी व मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश बुधवार को प्रातः 8 बजे होगा। सभी समाजजन ट्राइएंगल चौराहे से द्वय मुनिराजों की अगवानी करेंगे। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। धर्म नगरी सनावद में वर्ष 2025 के वर्षायोग के लिए पधार रहे मुनिराजों का मंगल प्रवेश दो जुलाई को प्रातः 8 बजे बड़वाह की ओर से होगा। वर्ष 2025 के वर्षायोग (चातुर्मास) के लिए गणाचार्य श्री विराग सागर जी, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी व मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश बुधवार को प्रातः 8 बजे बड़वाह की ओर से होगा। सभी समाजजन ट्राइएंगल चौराहे से द्वय मुनिराज की अगवानी करेंगे। मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी समाजजनों से आग्रह किया है कि सभी समाजजन अपने अपने घरों पर रंगोली बनाकर द्वय मुनिराज के पाद प्रक्षालन कर पुष्पवृष्टि करें। द्वय मुनिराज नगर के प्रमुख मार्गाें से होकर जैन मंदिरों के दर्शन कर आजाद रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचेंगे। जहां जुलूस का समापन होकर संत निलय में धर्मसभा में परिवर्तित होगा। जहां द्वय मुनिराजों के मंगल प्रवचन होंगे। तत्पश्चात आहार चर्या होगी।

मुनिराजों ने किए नमोकार धाम पोदनपुरम के दर्शन

निरंतर इंदौर से पद विहार कर सनावद की ओर विहाररत मुनिराजो ने सनावद नगर के पास स्थित नमोकार धाम एवं सिद्धाचल पोदनपुरम क्षेत्र के दर्शन कर रात्रि विश्राम भी पोदनपुरम में किया। इस अवसर पर राकेश जैन, मुकेश जैन, अखिलेश जैन, सुधीर जैन, वारिश जैन, रौनक जैन अमित जैन, कविता जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page