दिगंबर जैन समाज के अनुयायियों ने बकरीद पर अनंत मूक प्राणियों के प्राणों की बलि का अहिंसात्मक विरोध किया। जैन अनुयायियों ने सर्वविघ्न विनाशक मंत्रराज णमोकार महामंत्र का मनको की माला से 41 हजार 501 जाप किए गए। बड़वाह से पढ़िए यह खबर…
बड़वाह। दिगंबर जैन समाज के अनुयायियों ने बकरीद पर अनंत मूक प्राणियों के प्राणों की बलि का अहिंसात्मक विरोध किया। उनकी आत्मा की शांति और उन्हें सद्गति प्राप्त हो, इसलिए प्रगति हेमंत जैन के निर्देशन में जैन अनुयायियों ने सर्वविघ्न विनाशक मंत्रराज णमोकार महामंत्र का मनको की माला से 41 हजार 501 जाप किए गए।
जैन समाज महिला अध्यक्ष प्रियंका संदीप चौधरी ने बताया कि प्रातः नेमिनाथ मंदिरजी में मूक पशु सद्गगति हितार्थ पियूष, अलका राकेश जैन, जाग्रति संजय जैन एलआईसी, आयुषी, श्रद्धेय जैन ने सद् अनुमोदना पूर्वक शांतिधारा की। रात्रि में शिशुबाला संतोषचंद जैन मामा की ओर से णमोकार महामंत्र और भक्तामर आराधना अहिंसा अनुयायियों ने कर दो मिनट का मौन रखा गया। जो जैन संस्कृति महावीर के अहिंसा सिद्धांत और मूक प्राणियों के प्रति समर्पित सत्य सहानुभूति को दर्शाता है।













Add Comment