समाचार

बोडीगामा मंदिर से तीन प्रतिमा चोरी: बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जैन समाज आक्रोशित


बोड़ीगामा के जैन मंदिर से दोपहर धातु की तीन मूर्तियां चोरी हो गई। अज्ञात चोर भगवान की प्रतिमा के आगे रखी तीन अष्टधातु धातु की छोटी मूर्तियां और सिंहासन चुरा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जैन समाज के लोगों ने चोरी पर नाराजगी जताई। बागीदौरा से पढ़िए, यह खबर…


बागीदौरा। बोड़ीगामा के जैन मंदिर से दोपहर धातु की तीन मूर्तियां चोरी हो गई। मंदिर में शाम को दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि भगवान की प्रतिमा के आगे रखी तीन अष्टधातु धातु की छोटी मूर्तियां और सिंहासन गायब है। सूचना मिलते ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जैन समाज के लोगों ने चोरी पर नाराजगी जताई। समाजजनों ने बताया कि सुबह अभिषेक और शांतिधारा के समय प्रतिमाएं अपनी जगह पर थीं।

चोर दोपहर 12 से चार बजे के बीच मंदिर में घुसे और मूर्तियां चुरा ले गए। चोरों ने इन मूर्तियों को सोने की समझकर चुराया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताई। लोगों ने पुलिस से अज्ञात चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की। इस अवसर पर बोडीगाम जैन समाज अध्यक्ष लक्ष्मीलाल जैन ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक पुजारी मंदिर की सेवा पूजा करने के बाद घर गया, तब तीनों प्रतिमाएं मंदिर की में ही थीं।

इस अवसर पर अन्य समाज जनों ग्रामीण बंधुओं एवं ग्राम पंचायत के सरपंच खुशपाल ने भी पुलिस प्रशासन को निवेदन किया कि शीघ्र प्रतिमाएं बरामद की जाए एवं चोरों को कठोर से कठोर दंड दिया जाए। इस अवसर पर बोडीगामा नगर के रमणलाल नानावटी, पंकज नानावटी, दिलीप दोसी, राकेश जैन, अजीत जैन, नौगामा नगर के पचबंधु नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी, जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी, सुभाष चंद्र नानावटी, विपुल पंचोरी, निलेश जैन, राजेंद्र गांधी, नितेश जैन आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page