समाचार

सार्थक ग्रुप भिंड ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया: 10 हजार पौधे लगाने का संकल्प


गर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने के लिए दिगंबर जैन सोशल गुरु सार्थक फाउंडेशन के आह्वान पर ग्रुप एवं दिवस रीजन द्वारा 10 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। नगर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने के लिए दिगंबर जैन सोशल गुरु सार्थक फाउंडेशन के आह्वान पर ग्रुप एवं दिवस रीजन द्वारा 10 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। स्नेह लता जैन ने बताया सुबह 8.30 बजे राजेंद्र पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम किया। 5 जून से 5 जुलाई तक अनेक गतिविधियां संरक्षण जागरूकता में की जाएंगी। चित्रकला, भाषण, प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्न-उत्तर आदि पूरे एक माह तक यह कार्यक्रम चलेगा।

इसी कार्यक्रम के मध्य से सार्थक ग्रुप की सदस्य द्वारा जगह-जगह पौधे लगाने का निर्णय लिया गया। 5 जून होने के कारण पांच पौधे लगाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मोती रानी जैन, मंत्री रूबी जैन, कोषाध्यक्ष रिंकी जैन, मंजू जैन, विमल जैन, ममता जैन, मीना जैन, राधा जैन सहित सभी ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page