समाचार

विराग विशुद्ध विशल्य संस्कार शिक्षण शिविर संपन्न : श्रुत ज्ञानवर्धक विधान में अभिषेक और शांतिधारा पूजन हुआ 


शहर में स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गौरी किनारा में श्री विराग विशुद्ध विशल्य संस्कार शिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर परश्रुत पंचमी महोत्सव पर श्रुत ज्ञानवर्धक विधान का आयोजन रखा गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की खबर…


भिंड। शहर में स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गौरी किनारा में श्री विराग विशुद्ध विशल्य संस्कार शिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर परश्रुत पंचमी महोत्सव पर श्रुत ज्ञानवर्धक विधान का आयोजन रखा गया। इसमें प्रातः 7 बजे श्री मुनिसुब्रतनाथ भगवान का प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य दिव्यम उत्कर्ष जैन एवं चार कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य शैलू जैन एलआईसी, श्रेयांश, संभव, राग जैन एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य सुमन विपिन,भोलू, पुष्पेन्द्र, राहुल जैन, द्वितीय शांतिधाराकर्ता विनोद आशु, दीपू, बंटी जैन ने प्राप्त किया।

विधानाचार्य महेंद्र जैन शास्त्री ने श्रुत ज्ञानवर्धक विधान में मंगल कलश विराजमान कर्ता ऊषा जैन एवं चार कलश विराजमान कर्ता आशा, अंजली, श्रृष्टि, प्रीति जैन ने सौभाग्य प्राप्त किया। मंगल दीपक विराजमान कर्ता गजेंद्र जैन संभव एवं  षटखंडागम ग्रंथ को विराजमान करने का सौभाग्य आशा, ऊषा ,अंजली, एकता, वंदना जैन ने प्राप्त किया। 16 परिवार द्वारा भी  शास्त्र विराजमान किए गए। संगीतमय पूजन विधान संपन्न हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने भक्ति नृत्य करते हुए जिनेंद्र भगवान की अर्चना की। तीर्थंकर शासन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलू जैन एलआईसी ने बताया कि शनिवार को शाम 7.30 बजे महाआरती की गई। महाआरती के बाद शिविर का सम्मान समारोह हुआ। उसमें मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र जैन मीनाक्षी जैन ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। प्रथम पुरस्कार देने का सौभाग्य कौरव जैन खुशबू जैन, द्वितीय पुरस्कार देने का सौभाग्य आकाश जैन ग्वालियर, तृतीय पुरस्कार देने का सौभाग्य नीशू जैन गल्ला मंडी, सांत्वना पुरस्कार देने का सौभाग्य संभव जैन लोहिया, टीचर का सम्मान करने का सौभाग्य विराग विशुद्ध बहू मंडल किला गेट ने किया।

इन्होंने जीते पुरस्कार

शैलू जैन ने बताया कि श्रुत पंचमी के अवसर पर श्री विराग विशुद्ध विशल्य संस्कार शिक्षण शिविर का समापन हुआ। जिसमें ओरल में प्रथम वाणी जैन, द्वितीय स्थान विराज जैन, तृतीय स्थान भूमि जैन,  भाग 1 प्रथम संयम जैन,  द्वितीय सिद्ध जैन, तृतीय परी जैन, भाग 2 प्रथम श्रृष्टि जैन, द्वितीय दृष्टि जैन, तृतीय कृष्ण जैन ने प्राप्त किया।छहडाला में प्रथम स्थान सिद्धि जैन पुत्री सुभाष जैन, द्वितीय स्थान सिद्धि जैन, तृतीय स्थान रिषिका जैन ने प्राप्त किया। सोनल जैन पत्रकार का सम्मान चंद्रप्रभु युवा समिति द्वारा किया गया। आयोजक श्री चंद्रप्रभु युवा समिति गौरी किनारा, विराग विशुद्ध बहू मंडल, तीर्थंकर शासन सेवा समिति भिंड आदि का सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page