दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार की दीक्षा 8 जून को होगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम उदयपुर के हुमड़ भवन में होगा। आचार्यश्री पुण्यसागरजी महाराज यह दीक्षा प्रदान करेंगे। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…..
उदयपुर। दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार की दीक्षा 8 जून को होगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम उदयपुर के हुमड़ भवन में होगा। आचार्यश्री पुण्यसागरजी महाराज यह दीक्षा प्रदान करेंगे। आचार्य श्री शांति सागर जी की पट्ट परम्परा के चतुर्थ पट्टाधीश श्री अजित सागर जी महाराज शिष्य एवं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती आचार्य श्री पुण्य सागर जी महाराज के कर कमलों से दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार (क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी के गृहस्थ पिताजी) को दीक्षा प्रदान कि जायेगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम होगा। बीसा हुमड भवन उदयपुर में 8 जून को सुबह साढ़े बजे यह कार्यक्रम होगा। समाजजनों का आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इसके साक्षी बनें और धर्मलाभ लें।













Add Comment