समाचार

सम्मेद शिखरजी यात्रा पर जाएंगे 1008 यात्री : फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के साथ


फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की ओर से 13 सितंबर से प्रारंभ 5 दिवसीय सम्मेद शिखर जी तीर्थ यात्रा पर एक वेबिनार गूगल मीट पर शुक्रवार रात 8.30बजे किया गया। वेबिनार में 1008 यात्रियों की सशुल्क यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं, रजिस्ट्रेशन, ट्रेन टिकट, भोजन, आवास, भामाशाहों और डोली संबंधी समस्त पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की ओर से 13 सितंबर से प्रारंभ 5 दिवसीय सम्मेद शिखर जी तीर्थ यात्रा पर एक वेबिनार गूगल मीट पर शुक्रवार रात 8.30बजे किया गया। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि वेबिनार में 1008 यात्रियों की सशुल्क यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं, रजिस्ट्रेशन, ट्रेन टिकट, भोजन, आवास, भामाशाहों और डोली संबंधी समस्त पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी एवं राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र बंडी ने इस विषय पर व्यापक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि फेडरेशन द्वारा अपने पांच प्रोविंसेज में पूरे देश में फैले हूमड़ समाज से राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं शेष भारत से 250-250 यात्रियों को सम्मेदशिखरजी यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है। कहा जाता है कि सारे तीरथ बार-बार सम्मेद शिखरजी एक बार तथा इसकी यात्रा को लेकर ये पावन पंक्तियां भी प्रसिद्ध हैं कि भाव सहित वंदे जो कोई ताहि नरक पशु गति नहीं होई।

सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी

कोठिया ने बताया कि यात्रा संयोजक विजय तलाटी, राज कुमार बंडी, सुदेश गांधी, मिहिर गांधी ने सभी प्रोविंसेज से प्रस्थान करने वाली रेलों के समय, रिजर्वेशन, आवास तथा भोजन व्यवस्था पर आवश्यक जानकारी दी। यात्रा के संचालन के लिए 12 समितियों का गठन किया जा रहा है। यात्रा के प्रथम दिन तलहटी के मंदिरों के दर्शन, दूसरे दिन सम्मेद शिखरजी पहाड़ वंदना और तीसरे दिन एक बड़ा विधान पूजन का सामूहिक आयोजन एवं रथयात्रा करना तय किया गया है।

इन्होंने दिए महत्वपूर्ण सुझाव 

सभा को धनपाल जैन सरोदा, गोवर्धन लाल जैन, कौशल्या पतंग्या, डॉ.निधि जैन, बसंत दोशी, प्रमोद पंचौरी, अजीत कोठिया, विजय जैन, कपिल जैन सहित कई सदस्यों ने सुझाव दिया। यात्रा के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जून नियत की गई है। यात्रियों की संख्या 1008 पूरी होते ही पंजीयन रोक लिया जाएगा। सभी से तुरंत पंजीयन शुल्क सहित निर्धारित तिथि 20 जून तक कराने आग्रह किया गया है। मीटिंग संचालन महेंद्र बंडी ने किया। आभार विपिन गांधी ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page