समाचार

अवधपुरी में मनाया भगवान धर्मनाथ का मोक्ष कल्याणक: भक्तों ने चढ़ाया श्रीजी को निर्वाण लाडु


पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के तत्वावधान वात्सल्य सेवा समिति की ओर से धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को पद्मप्रभु जिनालय में धार्मिक उत्साह से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी की वृहद शांतिधारा की। इस अवसर पर श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण लाडु चढ़ाया गया। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर…


आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के तत्वावधान वात्सल्य सेवा समिति की ओर से धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को पद्मप्रभु जिनालय में धार्मिक उत्साह से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी की वृहद शांतिधारा की। इस अवसर पर श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण लाडु चढ़ाने का सौभाग्य प्रवीन जैन एवं अजय जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जिसमें उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन के निर्देशन में पूरी श्रद्धा के साथ निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडु अर्पित किया। यह एक ऐसा क्षण था, जहां संपूर्ण वातावरण जयकारों और भक्तिमय ध्वनि से गूंज उठा।

जो भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक बना। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु धर्मनाथ के जयकारों से गुंजायमन रहा। इस मौके पर जयकुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, रवि जैन, शुभम जैन, करूणा जैन, अंजना जैन, कविता जैन, गीता जैन, पुष्पा जैन, सीमा जैन, अवधपुरी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page