समाचार

जरूरतमंद परिवारों को बांटे राशन किट : आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों की मदद


आचार्य सुनील सागर महाराज संघ के सानिध्य में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ने जयसमंद क्षेत्र के आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट उपलब्ध कराई। साथ ही बच्चों को फल और बिस्किट पैकेट वितरण किए गए। जय समंद से पढ़िए, यह खबर…


जयसमंद। दीन दुखियों की सेवा करना, किसी की तकलीफ में उसका सहारा बनना, जरूरतमंद लोगों की मदद, जीव दया के कार्य, गो सेवा, भूखे को भोजन कराना मानव जीवन की सार्थकता है। धन कमाने के साथ जीवन में जरूरतमंद लोगों की दुआएं कमाना भी बहुत जरूरी है क्योंकि, जहां दवा काम नहीं आती, वहां दुआएं काम आती है। यह विचार आचार्य सुनील सागर महाराज ने जयसमंद में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भींडर की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट वितरण के दौरान व्यक्त किए। आचार्य सुनील सागर महाराज संघ के सानिध्य में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ने जयसमंद क्षेत्र के आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट उपलब्ध कराई। साथ ही बच्चों को फल और बिस्किट पैकेट वितरण किए गए।

इनका योगदान प्रशंसनीय रहा

विभोर जैन दिल्ली, अमित जैन दिल्ली, मोहित जैन उदयपुर, कुसुम देवी जैन मुंबई, अरविंद फनावत झाड़ोल और सुशील जैन जीरकपुर ने आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार, जयसमंद बीडीओ दयाचंद यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन, माणकचंद रबावत और प्रकाश जैन पालोदा सहित जैन समाज के कई श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

पहली बार आचार्य श्री का सानिध्य मिला

उल्लेखनीय है कि आचार्य सुनील सागर महाराज की प्रेरणा से आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन द्वारा विगत 4 वर्षों से प्रतिमाह विभिन्न बस्तियों में झुग्गी झोपड़पट्टियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री किट वितरित किए जा रहे हैं। यह पहला अवसर था, जब जयसमंद में किट वितरण कार्यक्रम के दौरान आचार्यश्री का सानिध्य प्राप्त हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page