समाचार

सनावद में आर्यिका विरम्या श्री माताजी संघ का मंगल प्रवेश: समाजजनों ने आर्यिका संघ की मंगल अगवानी औंकारेश्वर रोड पर की


गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महाराज की शिष्या 105 आर्यिका श्री विरम्याश्री और 105 आर्यिका श्री विसंयोजनाश्री माताजी ससंघ’ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी सनावद में हुआ। समाजजनों ने उनकी भव्य अगवानी की। सनावद से पढ़िए, यह खबर…


सनावद। गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महाराज की शिष्या 105 आर्यिका श्री विरम्याश्री और 105 आर्यिका श्री विसंयोजनाश्री माताजी ससंघ’ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी सनावद में शनिवार सुबह 7 बजे सिद्धवरकूट की ओर से हुआ। सन्मति जैन काका ने बताया कि आर्यिका संघ इंदौर से विहार कर सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट पहुंची थी।

अब वहां से विहार कर नगर में पधारीं। सभी समाजजनों ने आर्यिका संघ की मंगल अगवानी औंकारेश्वर रोड रेलवे गेट पर पहुंचकर की। अगवानी में शामिल होकर समाजजन धर्म प्रभावना में सहयोगी बने। इस अवसर पर मुकेश जैन, हर्षित जैन,सरल जटाले ,राजू जैन,रिंकेश जैन, डॉ राहुल स्वास्तिक, प्रशांत जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page