सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला चंदना ने शहर के मुड़िया खेड़ा स्थित बालाजी ईट भट्टा पर दूसरे शहरों से मजदूरी करने आए मजदूरों के बीच वस्त्र वितरण किए। वस्त्रांे को पाकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर जो खुशी के भाव देखने को मिले तो आत्मिक शांति और खुशी मिली। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। शहर की चिर परिचित सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला चंदना ने शहर के मुड़िया खेड़ा स्थित बालाजी ईट भट्टा पर दूसरे शहरों से मजदूरी करने आए मजदूरों के बीच वस्त्र वितरण किए। इस अवसर पर शाखा संस्थापिका नीतू जैन पहाड़िया एवं शाखा मंत्री अलका जैन ने बताया कि हमारी शाखा का हमेशा से ध्येय रहा है कि अभाव में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी कुछ मदद कर सके। मानव सेवा की परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार को हमारी शाखा द्वारा बाहर के जिलों से सपरिवार मजदूरी करने आए।
इन मजदूर परिवारों को वस्त्र वितरण किए। वस्त्र पाकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर जो खुशी के भाव देखने को मिलते हैं। उससे हमें मानव सेवा करने की और अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। शाखा संस्थापिका नीतू जैन पहाड़िया, अलका जैन, अंजू जैन, पिंकी जैन, अनीता जैन, मोनी जैन, अनीता जैन, विभा जैन, रूबी जैन, अर्चना जैन, अनीता जैन, प्रिया जैन उपस्थित रहीं।













Add Comment