फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आठवीं बैठक गूगल मीट पर हुई। ऑनलाइन हुई मीटिंग बुधवार रात 8.30बजे आहूत की गई थी। बैठक की अध्यक्षता विपिन गांधी ने की। संयोजन महेंद्र बंडी ने किया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आठवीं बैठक गूगल मीट पर हुई। ऑनलाइन हुई मीटिंग बुधवार रात 8.30बजे आहूत की गई थी। फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता विपिन गांधी ने की। संयोजन महेंद्र बंडी ने किया। बैठक में संस्थागत सदस्यता अभियान, हूमड़ वाणी प्रकाशन, महिला दिवस आयोजन और शतायु वरिष्ठजन सम्मान पर सूचनाएं विपिन गांधी, महेंद्र बंडी, यशपाल जुआ तथा कौशल्या पतंग्या ने दी।
हूमड़ गौत्र कुलदेवी प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह धरियावद नंदनवन पर विपिन गांधी ने बताया। हूमड़ गौत्र कुल देवी प्रतिष्ठा आयोजन 5 और 6 अक्टूबर को तय किया गया है। बैठक में सम्मेदशिखरजी यात्रा 13 सितंबर के आवेदन, पंजीयन, भोजन, आवास तथा यात्रा संबंधी सभी जानकारी महामंत्री महेंद्र बंडी ने दी। हूमड़ फेडरेशन की क्रिकेट प्रतियोगिता एचएफपीएल पर शरद गोड़लिया ने नियमावली एवं आयोजन प्रक्रिया प्रस्तुत की। डिजिटल कार्यशाला आयोजन पर शरद पानोत ने संबोधित किया।
नवंबर में आइपीएल की तर्ज पर क्रिकेट प्रतियोगिता
आयोजन को विपिन पंचोरी, अजीत कोठिया, धनपाल जैन सरोदा, विजय जैन, गोवर्धनलाल जैन, महावीर कोटड़िया तथा प्रवीण जैन खेरवाड़ा ने संबोधित किया। आय-व्यय विवरण राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत ने प्रस्तुत किया। 13 सितंबर की सम्मेद शिखरजी यात्रा के लिए तीन राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए। प्रत्येक प्रोविंस से 250-250 यात्रियों का चयन करने स्थानीय प्रभारी भी मनोनीत किए गए। संचालन महेंद्र बंडी ने किया। राजस्थान प्रोविंस का प्रतिवेदन धनपाल जैन ने प्रस्तुत किया। हूमड़ समाज की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता नवंबर 2025 में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होगी। जिसमे पूरे देश से 50 से अधिक हूमड़ टीमें हिस्सा लेंगी।













Add Comment