आचार्य पुलक सागर के 55वें अवतरण दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में 10 और 11 मई को पुलक मंच परिवार, महारानी फार्म द्वारा पुलक पर्व महोत्सव का आयोजन विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया। शुभारंभ पुलक मंच की प्रार्थना से हुआ। गायत्री नगर, महारानी फार्म शाखा की महामंत्री रेखा झांझरी के अनुसार, 10 मई को प्रातः 8 बजे गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में विधानाचार्य पं. अजित शास्त्री के निर्देशन में वर्धमान स्त्रोत विधान का आयोजन हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
जयपुर। आचार्य पुलक सागर के 55वें अवतरण दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में 10 और 11 मई को पुलक मंच परिवार, महारानी फार्म द्वारा पुलक पर्व महोत्सव का आयोजन विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया। शुभारंभ पुलक मंच की प्रार्थना से हुआ। गायत्री नगर, महारानी फार्म शाखा की महामंत्री रेखा झांझरी के अनुसार, 10 मई को प्रातः 8 बजे गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में विधानाचार्य पं. अजित शास्त्री के निर्देशन में वर्धमान स्त्रोत विधान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की संयोजक बीना टोंग्या और अनिता बड़जात्या रहीं, संचालन मंजू सेवा वाली ने किया। इस अवसर पर सौधर्म इन्द्र सारसमल-कमला देवी झांझरी परिवार की उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन चांद देवी सोगानी ने किया। विधान में महिमा अजमेरा, लता सोगानी और नीलू गंगवाल का विशेष सहयोग रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से विधान में भाग लिया और आचार्य पुलक सागर की पूजा-अर्चना की। मौके पर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या, अनिल कुमार गदिया (बयाना), राजकुमार बाकलीवाल, कमल (मालपुरा), सुरेश जैन, महावीर सोनी, निर्मल सेठी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलक मंच परिवार की ओर से मंदिर को दो स्टील टेबल भेंट की गईं। मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ने भेंटकर्ताओं को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर
11 मई को सुबह 9.30 बजे आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं और दवाएं वितरित की गईं। मानव सेवा हेतु एक व्हीलचेयर, वॉकर और 11,000 रुपये की राशि चिकित्सा केंद्र को भेंट की गई, जिससे ट्रस्ट की गतिविधियों को गति मिलेगी।
शिविर में पुलक मंच शाखा के पदाधिकारी अनिल झांझरी, रश्मी तोतुका, विमला जैन, राज लुहाड़िया, उषा सेठी, सुरेश लुहाड़िया, अतुल बिलाला, विजय सोगानी, अशोक पाटोदी, अशोक कासलीवाल, जितेंद्र बाकलीवाल, आरती सोनी, निशा बैनामा, प्रेमलता पाटनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। जैन मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। डॉ. सुरेश बोहरा ने विभिन्न रोगों और जांचों की जानकारी दी। संचालन प्रदीप बाकलीवाल ने किया और अंत में शाखा अध्यक्ष मंजू सेवा वाली ने आभार व्यक्त किया।













Add Comment