समाचार

मुख्यमंत्री ने जैन साधु-संतों का लिया आशीर्वाद: पट्टाभिषेक कार्यक्रम मालवा क्षेत्र के लिए अद्भुत अवसर


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित दिगंबर जैन महाकुंभ में लगभग 400 जैन संतों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने संबोधित करते हुए जैन धर्म के सिद्धांतों को समाजहित में अतुलनीय बताया। पट्टाभिषेक कार्यक्रम को मालवा के लिए अद्भुत अवसर निरूपित किया। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित दिगंबर जैन महाकुंभ में लगभग 400 जैन संतों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज का कल्याण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जैन साधु अपने आचरण से समाज को एक अच्छा संदेश देते हैं और प्रकृति के साथ जीवन यापन करने की प्रेरणा देते हैं। दिगंबर साधुओं का पट्टाभिषेक कार्यक्रम मालवा क्षेत्र के लिए एक अद्भुत अवसर है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है और खुले में मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया है। गोशालाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कामधेनु योजना शुरू की गई है। जिसमें 25 से अधिक गाय पालने पर 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में यह अतिथि रहे उपस्थित 

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सचिन कासलीवाल सहित विधायक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक मनीष गोधा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और सपना गोधा ने उनका संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page