जैन मंदिर को ध्वस्त करने जैन तीर्थों पर कब्जा करने एवं जैन साधु संतों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शिवपुरी जैन समाज ने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा। शिवपुरी, पोहरी, कोलारस, बदरबास,रन्नौद, खनियांधाना, करैरा में भी ज्ञापन दिए गए। इसमें समाजजनों ने भाग लेकर अपनी मांग प्रशासन को बताई। शिवपुरी से पढ़िए मनोज जैन नायक तथा महेंद्र जैन की यह खबर…
शिवपुरी। जैन मंदिर को ध्वस्त करने जैन तीर्थों पर कब्जा करने एवं जैन साधु संतों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में शिवपुरी जैन समाज ने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन भैयन ने बताया कि विले पार्ले ईस्ट मुंबई के जैन मंदिर को 16 अप्रैल को महानगर पालिका परिषद बीएमसी द्वारा बिना कारण तोड़े जाने के साथ ही अहिंसा शांति का संदेश देने वाली भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा (ग्वालियर) के अनादर, नीमच में जैनसाधु संतों के साथ हुई मारपीट की घटना तथा जैन संतों के साथ हो रही सड़क दुघर्टना को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टोरेट शिवपुरी में सकल जैन समाज के समस्त संगठनों ने सामूहिक रूप से एकजुट होकर प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन करते हुए महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि पिछले 15-20 वर्षों से भारत में प्राचीन जैन तीर्थ, जैन साधु और जैन मंदिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर हैं। हमारे प्राचीन जैन तीर्थ स्थल, जैन मंदिरों पर और जैन साधुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। फिर भी सरकारें ध्यान नहीं दे रही हैं। इस कारण शांति प्रिय जैन समाज को बार-बार सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारों से जैन समाज निवेदन करता है कि अल्प संख्यक जैन समाज के तीर्थ स्थल, जैन साधु एवं सभी नागरिकों के साथ जैन धर्म की सुरक्षा को भी सरकार विशेष ध्यान दे।
शिवपुरी के अलावा यहां भी दिए गए ज्ञापन
शिवपुरी जिला मुख्यालय के साथ साथ ही जिले के सभी तहसील मुख्यालय पोहरी, कोलारस, बदरबास, रन्नौद, खनियाँधाना एवं करैरा में भी जैन समाज द्वारा ज्ञापन दिये गए। गुरुवार को सकल जैन समाज एवं समस्त जैन संगठन प्रातः 10 बजे श्री छत्री जैन मंदिर जी शिवपुरी पर एकत्रित हुए। यहां से सभी समाजजन एकजुट होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस के नाम ज्ञापन दिया। जिसे डिप्टी कलेक्टर ब्रजेंद्र यादव ने स्वीकार किया। इस अवसर जैन समाज द्वारा पहलगांव कशमीर में आतंकवादियों द्वारा मारे गए निहत्थे लोगों की हत्या पर भी रोष प्रकट किया और सरकार से निवेदन किया कि ऐसे आतंवादियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।
इन समाजजनों ने दिया ज्ञापन
ज्ञापन देते समय सकल जैन समाज शिवपुरी की ओर से तेजमल सांखला, चंद्रसेन जैन, प्रकाश जैन, दिनेश जैन कल्लू भैया, सूरज जैन, बाई के जैन, लाभचंद जैन, विजय पारिख, सुरेंद्र जैन, मुकेश जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन, संतोष जैन, देवेंद्र जैन, सुनील जैन, चंद्र प्रकाश जैन, प्रदीप जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन, मनोज जैन, संजीव बांझल, अनूप जैन, विजय जैन, नरेश जैन, कल्याण जैन, पंकज जैन, संजय जैन सहित अनेक महानुभाव उपस्थित थे।













Add Comment