समाचार

50 वर्ष बाद हुआ क्षेत्र में पंचकल्याणक, अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का भी बुधवार को होगा सनावद के लिए विहार : आचार्य श्री विशुद्ध सागर का सिद्धवरकूट से इंदौर के लिए मंगल विहार


इंदौर संभाग के सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट में आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित तीन दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का समापन मंगलवार को मोक्ष कल्याणक के साथ हुआ। मंगलवार की शाम आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का मंगल विहार इंदौर के लिए हुआ। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का भी बुधवार सुबह सिद्धवरकूट से सनावद के लिए मंगल विहार होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


आचार्य श्री विशुद्ध सागर का सिद्धवरकूट से इंदौर के लिए मंगल विहार

-50 वर्ष बाद हुआ क्षेत्र में पंचकल्याणक, अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का भी बुधवार को होगा सनावद के लिए विहार

इंदौर। इंदौर संभाग के सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट में आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक तीन दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का समापन मंगलवार को मोक्ष कल्याणक के साथ हुआ। क्षेत्र के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र में लगभग 60 साधु-संतों का समागम हुआ। आचार्य श्री ने क्षेत्र के विकास की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस आयोजन में इंदौर से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि सिद्धवरकूट में पिछले 50 वर्ष में कोई भी पंचकल्याणक नहीं हुआ था और इसके पहले का कोई स्मृति में नहीं है । रेखा जैन ने बताया कि सोमवार शाम को रॉकस्टार चिंतन बाकीवाल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंगलवार की शाम आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का मंगल विहार इंदौर के लिए संपन्न हुआ। बुधवार को उनकी आहार चर्या बड़वाह में होगी। इसके पश्चात पट्टाचार्य महोत्सव के अंतर्गत 27 अप्रैल को उनका इंदौर में मंगल प्रवेश निर्धारित है। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का भी बुधवार सुबह सिद्धवरकूट से सनावद के लिए मंगल विहार होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page