समाचार

महावीर जयंती पर वरिष्ठ जनों का किया सम्मान: शोभायात्रा में उमड़ा सकल जैन समाज 


श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में जिनालय से भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को रजत विमान वेदी में विराजित कर बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए और पुरुष भगवान महावीर स्वामी का जयकारे लगा रहे थे। इस अवसर पर समाजजनों का सम्मान किया गया। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में जिनालय से भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को रजत विमान वेदी में विराजित कर बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में छत्रपति नगर से गौरव नगर, महावीर बाग एवं अग्रसेन नगर होते हुए वापस जिनालय तक विहार कराया गया। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए और पुरुष भगवान महावीर स्वामी का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह श्रीजी की मंगल आरती उतारी गई। शोभायात्रा के वापस जिनालय पहुंचने पर श्रीजी का स्वर्ण रजत कलशों से अभिषेक हुआ। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनिल जैनको एवं धर्मेंद्र सिनकेम के मुख्य आतिथ्य में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समाज के 11 वरिष्ठ अमृत पुरुषों प्रकाशचंद जैन, कैलाश जैन नेताजी, माणिकचंद नायक, ब्रह्मचारी उत्तम चंद, डॉ. वीसी जैन, इंजीनियर डीएल जैन,रमेशचंद जैन, जयकुमार जैन, हीरालाल शाह और सुरेश जैन पड़ोसी का प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल, श्रीफल, पगड़ी एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया गया। समारोह में सम्मानित व्यक्तियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाशित एवं ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र जैन द्वारा संपादित लघु पुस्तिका भी वितरित की गई।

वरिष्ठ जनों का सम्मान समाज का नैतिक दायित्व

समारोह में मुख्य अतिथि अनिल जैन ने ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन को बधाई एवं सम्मानित व्यक्तियों के स्वस्थ सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए बधाई दी और कहा कि ट्रस्ट ने बुजुर्गों का सम्मान कर एक अनुकरणीय कार्य किया है। जो समाज अपने वरिष्ठ जनों और प्रतिभाओं का सम्मान नहीं करता। वह समाज जीवंत समाज नहीं कहलाता। समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान समाज का नैतिक दायित्व है, जो आपने निभाया है उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। प्रारंभ में मंगलाचरण मुक्ता जैन, सोनाली बगड़िया एवं समता सोधिया ने किया। स्वागत भाषण ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने दिया और अतिथियों का स्वागत किया एवं डॉ. जैनेंद्र जैन ने सम्मान समारोह पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उत्तमचंद जैन, अजय रेनबो, अखिलेश सोधीया मुकेश गोधा, विजय सेठी, जिनेश जैन मीना जैन, सुरेखा रसिया, आदि गणमान्य उपस्थित थे। आभार कमल जैन चैलेंजर ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page