समाचार

भव्य जैनेश्वरी दीक्षाएं 10 अप्रैल को: सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन में होंगे मंगल कार्यक्रम 


सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन में जैनेश्वरी दीक्षा कार्यक्रम महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर 10 अप्रैल को होगा। इस दिन दीक्षार्थी क्षुल्लिका विपथ श्री माताजी, ब्रह्मचारी जयश्री दीदी की दीक्षाएं होंगी। इस मौके पर विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। उन से पढ़िए यह खबर…


ऊन । सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन में जैनेश्वरी दीक्षा कार्यक्रम महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर 10 अप्रैल को होगा। इस दिन दीक्षार्थी क्षुल्लिका विपथ श्री माताजी, ब्रह्मचारी जयश्री दीदी की दीक्षाएं होंगी। इस अवसर पर आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री विवर्धनसागर जी ससंघ, आर्यिका श्री विशिष्ट श्री माताजी का सानिध्य प्राप्त होगा। वे दीक्षा प्रदान करेंगे। श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरीजी ऊन (खरगोन) में 7 अप्रैल से विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। 7 अप्रैल को हल्दी रस्म होगी। 8 अप्रैल को मेहंदी रस्म की जाएगी।

इसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। 9 अप्रैल को बिनौली निकालकर गोद भराई के बाद आहार विधि का अभ्यास होगा। इस अवसर पर गणधर वलय विधान किया जाएगा। 10 अप्रैल को सुबह 4 बजे केशलोच, सुबह 6 बजे मंगल स्नान तथा दोपहर 1 बजे दीक्षा संस्कार विधि संपन्न होगी। सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विराग विशिष्ट वाणी पर किया जाएगा। यह आयोजन आचार्य श्री विमलसागरजी महाराज तथा आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हो रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page