समाचार

गायत्री नगर मन्दिरजी में केसर तिलक होलीः पुलक मंच परिवार ने केसर प्रदान की


भारत गौरव आचार्यश्री पुलक सागरजी के आर्शीवाद से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टान्हिका महापर्व व होली के पावन पर्व पर पुलक मंच परिवार की ओर से आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जयपुर में 101 ग्राम केसर प्रदान की गई एवं जिनशरण, महाराष्ट्र में भी 11 ग्राम केसर प्रदान की गई। पढ़िए जयपुर की यह पूरी खबर…


जयपुर। श्री पुलक सागरजी महाराज के आर्शीवाद से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टान्हिका महापर्व व होली के पावन पर्व पर 13 मार्च-2025 प्रातः 7.30 बजे पुलक मंच परिवार महारानी फार्म, गायत्री नगर की ओर से आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर में 101 ग्राम केसर प्रदान की गई एवं जिनशंरण, महाराष्ट्र में भी 11 ग्राम केसर प्रदान की गई।

केसर तिलक होली मनाई गई 

इस कार्यक्रम में पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, गायत्री नगर शाखा की अध्यक्षा मंजू सेवा वाली, महामंत्री रेखा झांझरी, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, संरक्षक अनिल टोंग्या, निर्मल सेठी, अनीता बडजात्या, रशिम तोतुका, अनीता वेद, मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, महामंत्री राजेश बोहरा उपाध्यक्ष अरुण शाह एवं जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन आदि के साथ पुलक मंच परिवार एवं समाज के अन्य गणमान्यजन भी शामिल थे। सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पंडित अजीत शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page