समाचार

मडदेवरा सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन: श्रद्धालुओं ने श्रीजी की निकाली शोभायात्रा 


ग्राम मड़देवरा में श्री चंद्रप्रभु जिनालय में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मडदेवरा में जैन समुदाय के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। पं.वीरचंद जैन शाहगढ़ ने विधि से विधान करवाए। इस अवसर पर संबोधन भी हुआ। पढ़िए बकस्वाहा से रत्नेश जैन रागी की यह खबर…


बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत ग्राम मड़देवरा में श्री चंद्रप्रभु जिनालय में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से किए जा रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। धर्म के इस समारोह में मडदेवरा में जैन समुदाय के लोगों ने उत्साह से भाग लिया और ग्राम में धर्ममय वातावरण बना रहा। मडदेवरा में आयोजित इस विधान महोत्सव में प्रतिदिन नित्यमय पूजन, श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं सिद्धचक महामंडल विधान पूजन तथा रात्रि में विविध धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। महोत्सव का समापन श्रीजी की पालकी और शोभायात्रा तथा कलशाभिषेक के साथ किया गया। पं.वीरचंद जैन शाहगढ़ ने विधि से विधान करवाए।

उन्होंने कहा सिद्धचक्र महामंडल विधान की महिमा व्यापक और चमत्कारिक है। श्रीपाल का कुष्ठ रोग दूर करने के लिए मैनासुंदरी ने सर्वप्रथम सिद्धचक्र महामंडल विधान का पाठ किया था और कुष्ठ रोग दूर हो गया था। उन्होंने कहा कि पाप-ताप और संताप नष्ट करता है सिद्धचक्र महामंडल विधान। सकल दिगंबर जैन समाज मडदेवरा के युवा, पाठशाला के बच्चे, महिलाओं तथा सकल समाज के योगदान ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page