समाचार

बड़े भक्ति-भाव से माताजी का मिलन हुआः पवित्रमति माताजी करणमति गरिमामति का भव्य मंगल प्रवेश 


विज्ञानमति माताजी की शिष्या पवित्रमति माताजी संघ सहित मंगल प्रवेश आज बेण्ड-बाजांे के साथ विशाल जनसमूह ने माताजी की अगवानी की। धर्मप्रेमी बंधु शोभायात्रा में चल रहे थे। पवित्रमति माताजी नौगामा चातुर्मास के बाद पहली बार मंगल प्रवेश हो रहा था। पढ़िए नौगामा से सुरेश गांधी की यह पूरी खबर…


नौगामा। विज्ञानमति माताजी की शिष्या पवित्रमति माताजी संघ सहित मंगल प्रवेश आज नौगामा नगर में बेण्ड-बाजांे के साथ विशाल जनसमूह ने माताजी की अगवानी की। माताजी आजना नगर से जैलाना होते हुए नौगामा नगर के धर्म प्रेमी बंधु एवं जोलाना आजना के धर्मप्रेमी बंधु शोभायात्रा में चल रहे थे। नौगामा नगर में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए थे। रंगोलिया सजाई गई थी। पूरे नगर में खुशी का आलम था। पवित्रमति माताजी नौगामा चातुर्मास के बाद पहली बार मंगल प्रवेश हो रहा था।

बड़े भक्ति-भाव से माताजी का मिलन हुआ 

इस अवसर पर नौगामा नगर में विराजमान विज्ञानमति माताजी की शिष्या अगवानी हेतु नौगामा नगर के तालाब बस स्टैंड तक आई एवं बड़े भक्ति-भाव से माताजी का मिलन हुआ। माताजी का पंडाल में प्रवेश हुआ। जहां पर विज्ञानमति माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

धर्मप्रेमी बंधुओ ने चातुर्मास का बहुत लाभ लिया 

इस अवसर पर माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि नौगामा नगर के सभी धर्मप्रेमी बंधु संस्कारवान है एवं चातुर्मास में अच्छे संस्कार ग्रहण किए हैं। आपके चेहरे बता रहे हैं कि नौगामा नगर के धर्मप्रेमी बंधुओ ने चातुर्मास का बहुत लाभ लिया है। इस अवसर पर विज्ञानमति माताजी ने कहा कि नौगामा के धर्मप्रेमी बंधुओ ने माताजी से अच्छे से संस्कार प्राप्त किये है। इन संस्कारों को जीवन पर्यंत बढाते जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page